नई दिल्ली। विराट कोहली ने IPL में एक और रिकार्ड अपने नाम कर लिया है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में विराट ने 12 रन बनाते इंडियन प्रीमियर लीग में सात हजार रन पूरे करने वाले पहले बैट्समैन बन गये हैं।
यह भी पढ़ें:IPL 2023 DC vs RCB: दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को सात विकेट से हराया
आईपीएल के इतिहास में सर्वाधिक रन जड़ने का रिकॉर्ड विराट के नाम ही दर्ज है। इंडियन प्रीमियर लीग में छह हजार रन बनाने वाले भी कोहली पहले बैट्समैन बने थे।कोहली ने दिल्ली के खिलाफ शानदार अंदाज में अपनी पारी का आगाज किया। मैच की दूसरी ही बॉल पर खलील अहमद को जोरदार चौका मारा। अक्षर की बॉल पर बेहतरीन कट पर चौका बटोरते हुए विराट ने इस लीग में सात हजार रन पूरे किये।
और भी पढ़ें
- 26 साल बाद जेल से बाहर आएगा गुरुदास चटर्जी हत्याकांड का शूटर उमेश सिंह
- मनीष कश्यप को सरप्राइज देने मुंबई पहुंचीं अनुष्का शर्मा, कहा- Love Life का चेहरा देखना था
- फेसबुक लाइव के दो घंटे बाद आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत, पुलिस पर लगाए थे आरोप
- IIT (ISM) धनबाद को बड़ी सफलता, बैटरी की गर्मी नियंत्रित करने वाली तकनीक पेटेंट
IPL में सर्वाधिक रन बनाने वाले बैट्समैन
आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है। कोहली के बाद टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बैट्समैन की लिस्ट में शिखर धवन का नाम है। धवन इस लीग में 6,536 रन बना चुके हैं। कोहली और गब्बर के बाद दिल्ली कैपिटल्स की अगुवाई कर रहे डेविड वॉर्नर का नाम इस लिस्ट में शुमार है। वॉर्नर ने आईपीएल में अब तक 6,189 रन ठोके हैं। वहीं, रोहित शर्मा 6063 रन के साथ चौथे पायदान पर मौजूद हैं।
IPL 2023 में चल रहा है कोहली का बल्ला
आईपीएल 2023 में विराट कोहली का बल्ला जमकर बोल रहा है। इस सीजन खेले नौ मैचों में विराट ने 137 के शानदार स्ट्राइक रेट से 364 रन बनाये हैं। इस दौरान उन्होंने पांच हाफ सेंचुरी बनाये हैं। कोहली आईपीएल 2023 में अब तक 34 चौके और 11 छक्के जमा चुके हैं। कैप्टन फाफ डुप्लेसी के साथ मिलकर विराट ने लगभग हर मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को धमाकेदार शुरुआत दी है।