पटना। वाइफ के मरने के छह साल बाद 60 साल के वृद्ध ने 19 वर्षीया युवती से शादी रचा ली है। शादी रचा बेमेल जोड़ी घर पर आये तो वृद्ध की पुत्री व ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया। घर में नहीं घुसने दिया।मामला बिहार के पटना जिले के धनरुआ पुलिस स्टेशन एरिया अंतगर्त के नीमा गांव की है। शादी के बाद घर में पुत्री व नई नवेली दुल्हन के बीच घमासान मचा है। मामला पुलिस स्टेशन तक पहुंच गया है।
और भी पढ़ें
- 26 साल बाद जेल से बाहर आएगा गुरुदास चटर्जी हत्याकांड का शूटर उमेश सिंह
- मनीष कश्यप को सरप्राइज देने मुंबई पहुंचीं अनुष्का शर्मा, कहा- Love Life का चेहरा देखना था
- फेसबुक लाइव के दो घंटे बाद आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत, पुलिस पर लगाए थे आरोप
- IIT (ISM) धनबाद को बड़ी सफलता, बैटरी की गर्मी नियंत्रित करने वाली तकनीक पेटेंट
ओमप्रकाश शर्मा की की वाइफ का छह वर्ष पूर्व देहांत हो चुका है। उनकी तीन बेटियां है। दो की शादी हो चुकी है। सबसे छोटी बेटी उनके साथ रहती है। ओपप्रकाश शर्मा ने तीन मई को अपनी बेटी की उम्र के युवती से शादी कर ली। शादी की जानकारी मिलते ही उनकी छोटी बेटी सोनाली ने जमकर विरोध किया।
पिता ने संपत्ति का लालच देकर की शादी
बेटी सोनाली कुमारी का आरोप है कि पिता के नाम से निर्माणाधीन पटना-गया एनएच 73 पर लगभग डेढ़ बीघा जमीन है। उन्होंने संपत्ति का लालच दिखाकर 19 वर्षीया एक युवती से शादी कर ली है। शादी का विरोध करने पर जबरन घर से निकाल देने की धमकी दे रहे हैं। शादी के बाद परिजन व संबंधी कई बार सुलहनामा करने को लेकर बैठक किए, लेकिन सुलहनामा नहीं हो सका अंततः विवाद मंगलवार को पुलिस स्टेशन पहुंच गया।
बेटी ने दर्ज करायी FIR
सोनाली ने इस संबंध में मंगलवार को धनरुआ पुलिस स्टेशन में पिता के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। FIR में आरोप है कि उसके पिता ने तीन मई को शादी की। पांच मई को उस युवती को लेकर घर आये। विरोध करने पर वे वहां से चले गये। फिर 17 दिन बाद सोमवार की शाम वे उस युवती को लेकर फिर से घर पर आ धमके और मारपीट करने लगे। इस दौरान मंगलवार को घर से जबरन बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन इस बीच उसने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस के आते ही वे मौके से फरार हो गये।
सोनाली का यह भी आरोप है कि उसकी शादी के लिए उसके पिता ने नदवां में एक बैंक में छह लाख रुपए एफडी करा रखी थी, जिसे उन्होंने निकासी कर सारा पैसा अपनी शादी में खर्च कर दी। वे अब उसे अपनी संपत्ति से भी बेदखल कर देना चाहते हैं। इधर, पुलिस आरोपी पिता की तलाश में जुट गई है।