- पटना में पोस्टर के जरिए सीएम नीतीश कुमार से अपील
पटना। बिहार में बाहुबली और एक्स एमपी आनंद मोहन की रिहाई के बाद से अब सवर्ण समाज के दो अन्य नेताओं की रिहाई की मांग उठने लगी है। इस मांग के समर्थन में पटना में लगा एक पोस्टर चर्चा का विषय बना हुआ है।
यह भी पढे़ं:Atique Ahmed- Asraf murder case : 'एम्बुलेंस सीधे हॉस्पिटल क्यों नहीं गई', कोर्ट तय करेगा कौन जांच कमेटी होगी
पटना में लगाये गये एक पोस्ट में अनंत सिंह व प्रभुनाथ सिंह को शेर बताया गया है। पोस्टर में लिखा है सवर्ण को चाहिए अधिकार नहीं चलेगा अत्याचार। आनंद मोहन की जेल से रिहाई। प्रभुनाथ सिंह को भी जेल से बरी करो भाई, अनंत सिंह के योगदान को क्यों भुलाओगे, क्या जेल से उनको नहीं लाओगे। ये पोस्टर सवर्ण क्रांति दल के अध्यक्ष कृष्ण कल्लू सिंह ने लगाया है। पोस्टर के जरिए दोनों को रिहा करने की मांग की गई है।कृष्ण कल्लू सिंह का कहना है कि आनंद मोहन की तरह ही अनंत सिंह और प्रभुनाथ सिंह को भी रिहा किया जाए। राजनीतिक साजिश के तहत दोनों को फंसाया गया है। इन लोगों का काफी जीवन जेल में ही बीत गया है। ये भी जनता के सेवक हैं।
उल्लेखनीय है कि एके 47 और हैंड ग्रेनेड मामले मेंअनंत सिंह को 10 साल की सजा हुई। उनके नौकर को भी दस साल की सजा सुनाई गई थी। आरजेडी लीडर व एक्स एमपी प्रभुनाथ सिंह को एमएलए अशोक सिंह मर्डर केस में उम्रकैद की सजा हुई है। अशोक सिंह की मर्डर तीन जुलाई 1995 को पटना में उनके सरकारी आवास 5 स्टैंड रोड में बम मार कर कर दी गई। उस समय वो आरजेडी के मशरख विधानसभा क्षेत्र से एमएलए थे।नीतीश सरकार ने पिछले दिनों कारा नियमों में संशोधन को मंजूरी दी थी। इसके बाद बाहुबली आनंद मोहन समेत 27 अन्य सजायाप्ता बंदियों की रिहाई हुई है। अब बिहार के अन्य बाहुबलियों की रिहाई की मांग उठने लगी है। हालांकि आनंद मोहन की रिहाई पर भी बिहार में सियासत तेज है। बीजेपी लगातार नीतीश सरकार को इस मामले पर घेर रही है।
और भी पढ़ें
- 26 साल बाद जेल से बाहर आएगा गुरुदास चटर्जी हत्याकांड का शूटर उमेश सिंह
- मनीष कश्यप को सरप्राइज देने मुंबई पहुंचीं अनुष्का शर्मा, कहा- Love Life का चेहरा देखना था
- फेसबुक लाइव के दो घंटे बाद आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत, पुलिस पर लगाए थे आरोप
- IIT (ISM) धनबाद को बड़ी सफलता, बैटरी की गर्मी नियंत्रित करने वाली तकनीक पेटेंट