होम /
पटना / बिहार: पटना में ठेला पर बम रखकर खाने लगा चाट, विरोध करने पर किया विस्फोट, भीड़ ने की पिटाई,पुलिस को सौंपा
बिहार: पटना में ठेला पर बम रखकर खाने लगा चाट, विरोध करने पर किया विस्फोट, भीड़ ने की पिटाई,पुलिस को सौंपा
राजधानी पटना के मारूफगंज में रहनेवाला मोहन हलुवाई का पुत्र गरीबन चंद्रवंशी नशे में धुत होकर किलारोड कैमाशिकोह मार्ग में ठेला पर लगे एक चाट की दुकान पर पहुंचा। पन्नी में रखे दो बम ठेला पर रखकर चाट खाने लगा। वहीं चाट खा रहे एक युवक को उसने कुछ बोल दिया। नाराज युवक ने गरीबन को एक चांटा मारा। इससे आक्रोशित गरीबन ने पन्नी से बम निकाल जमीन पर फेंक विस्फोट करा दिया। उसे नशे के कारण दूसरा बम नाला में गिर गया।
पिटाई से जख्मी क्रिमिनल को पुलिस ने कराया हॉस्पीटल में एडमिट
कई क्राइम केस में आरोपित है गरीबन
। राजधानी पटना के मारूफगंज में रहनेवाला मोहन हलुवाई का पुत्र गरीबन चंद्रवंशी नशे में धुत होकर किलारोड कैमाशिकोह मार्ग में ठेला पर लगे एक चाट की दुकान पर पहुंचा। पन्नी में रखे दो बम ठेला पर रखकर चाट खाने लगा। वहीं चाट खा रहे एक युवक को उसने कुछ बोल दिया। नाराज युवक ने गरीबन को एक चांटा मारा। इससे आक्रोशित गरीबन ने पन्नी से बम निकाल जमीन पर फेंक विस्फोट करा दिया। उसे नशे के कारण दूसरा बम नाला में गिर गया। बम विस्फोट करने के बाद आरोपी गरीबन भागने लगा। लोकल लोगों ने पकड़ उसकी जमकर धुनाई की। ईंट-पत्थर व लात-मुक्कों से पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बम विस्फोट की सूचना पाकर पहुंची चौक थाना पुलिस ने आरोपी को भीड़ से छुड़ा कर हॉस्पीटल में एडमिट कराया। गरीबन पहले से ही कई क्रिमिनल केस में आरोपित है। कई बार जेल जा चुका है।
ADVERTISEMENT
शहर में क्रिमिनल द्वारा बम लेकर घूमना व धमकी देकर भीभाड़ में विस्फोट कर देने से राजधानी में पुलिस सक्रियता की पोल खुल रही है। लोगों को आशंका है कि गरीबन जेल से आने के बाद किसी वारदात को अंजाम दे सकता है। इससे लोग सहमे हुए हैं।
अभय कुमार प्रिंट पत्रकारिता में लगभग 30 वर्षों का अनुभव रखने वाले एक अनुभवी, जुझारू एवं निष्पक्ष वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वे Threesocieties.com के डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म और Three society Magazine में मैनेजिंग एडिटर के रूप में कार्यरत हैं।
उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 1995 में धनबाद से की। मगध विश्वविद्यालय से स्नातक अभय कुमार ने अपने तीन दशक से अधिक लंबे पत्रकारिता सफर में प्रभात खबर और हिन्दुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में क्राइम और राजनीतिक रिपोर्टिंग की है। झारखंड और बिहार की अपराध, राजनीति और प्रशासनिक गतिविधियों की गहरी समझ उनकी रिपोर्टिंग की सबसे बड़ी विशेषता रही है।
क्राइम जर्नलिज्म उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। उन्होंने वर्षों तक संगठित अपराध, कानून-व्यवस्था, पुलिस प्रशासन, चुनावी राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर कई महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण प्रकाशित किए हैं।
वर्तमान में अभय कुमार Threesocieties.com के लिए देश-विदेश की प्रमुख घटनाओं, राजनीतिक विश्लेषण, एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल खबरों तथा समसामयिक विषयों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी लेखन शैली गहन शोध, निष्पक्षता और तथ्यों पर आधारित पत्रकारिता के लिए जानी जाती है।
पत्रकारिता के तीन दशक से अधिक के अनुभव के साथ अभय कुमार का उद्देश्य पाठकों तक सत्य, पारदर्शिता और विश्वसनीयता के सिद्धांतों पर आधारित सटीक और भरोसेमंद समाचार पहुंचाना है।