Advertisement

पटना। बिहार की राजधानी पटना के दानापुर में चित्रकुट नगर के रोड नंबर 9 में क्रिमिनलों ने सोमवार की देर रात जमीन कारोबारी अनिल राय (38 वर्ष) को गोलियों से भून दिया। यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है।

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:Gautam Adani: गौतम अडानी बिहार के नावाद जिले में खोलेंगे सीमेंट फैक्ट्री, हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार
मर्डर की सूचना मिलने पर एएसपी अभिनव धीमान व थानाध्यक्ष मौके पर पहुंच छानबीन की। पुलिस ने क्रिमिवलों की खोज में रेड की। पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखे बरामद किए हैं। सीसीटीवी फुटेज में बदमाश घटना को अंजाम देकर फायरिंग करते हुए भागते हुए दिख रहे हैं।
बताया जाता है कि चित्रकूट नगर रोड नंबर 4 निवासी नीसू राय का पुत्र अनिल राय (38 वर्ष) बाजार समिति की ओर से लौट रहे थे। चित्रकुट नगर रोड नंबर 9 में कुछ बदमाश खुले स्थान पर खेत में एक मकान के समीप बैठे हुए थे। यहां से गुजर रहे अनिल को बदमाशों ने बुलाया। फिर बात करते हुए अनिल पर अंधाधुंध फायरिंग कर शुरू कर दी। अनिल भागने लगे, तो अपराधियों ने पीछे से भी उन्हें गोली मार दी। अनिल को बदमाशों ने तीन गोलियां मारीं, जिससे घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोगों की नींद खुल गई, जिसके बाद बदमाश फरार हो गये।

फोन पर बात करते हुए निकले थे अनिल
जमीन कारोबारी के पुत्र चंदन ने बताया कि पापा जमीन खरीद-बिक्री का काम करते थे। दिन में 12 बजे घर से निकले थे। शाम को घर लौटे थे। देर रात को फोन आया तो बात करते हुए बाहर निकल गये थे, जिसके बाद मौत की खबर मिली।