चतरा। एसीबी की टीम ने मंगलवार को केदार साव नामक स्वयंसेवक को तीन हजार रुपये स लेते रंगे हाथ धर दबोचा।स्वयंसेवक केदार साव प्रखंड के सबानो पंचायत के लिए काम करता था। गांव के शंकर चौधरी से प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के क्रियान्वयन के नाम पर तीन हजार रुपये घूस ले रहा था।
और भी पढ़ें
- अनंत सिंह को फिर जाना होगा जेल: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा झटका, 1 दिसंबर तक सरेंडर
- धनबाद पुलिस में होगा फेरबदल! 3 इंस्पेक्टर समेत आधा दर्जन थानेदार बदलने की तैयारी
- कोलकाता पुलिस की धनबाद में रेड, छत्तीसगढ़ भिलाई BJP के पूर्व कोषाध्यक्ष गिरफ्तार
- दरभंगा स्नातक सीट पर बड़ा उलटफेर! RJD के अनिल झा ने BJP के सर्वेश कुमार को हराया
गांव के शंकर चौधरी को प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास आवंटित किया गया है। आवास के क्रियान्वयन के लिए स्वयंसेवक ने सात हजार रुपये बतौर रिश्वत मांगी। लाभुक ने इसकी कंपलेन हजारीबाग एसीबी ऑफिस में की। एसीबी की टीम सोमवार को यहां आकर जांच की तो आरोप सही पाया गया। इसके बाद पीसी एक्ट में FIRदर्ज की गयी। एसीबी मंगलवार को सिमरिया पहुंची। लाभुक ने रिश्वत की पहली किस्त के रूप में तीन हजार रुपए देने के लिए उसे पेट्रोल पंप के पास बुलाया। पेट्रोल पंप के पास पहले से एसीबी की टीमने रिश्वत की राशि देने लते स्वयंसेवक को रंगे हाथ धर दबोचा।
एसीबीटी घूसखोर स्वयंसेवक को अपने साथ हजारीबाग ले गयी। कोर्टमें पेशी के बाद उसे जेल भेज दिया गया। एसीबी की कार्रवाई के बाद मनरेगा कर्मियों में हड़कंप मच गया है।