धनबाद। कोयला राजधानी धनबाद के महिला पुलिस स्टेशन के एएसआई सत्येंद्र पासवान को एसीबी की टीम ने चार हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ अरेस्ट किया है। एसीबी की टीम ने सदर अस्पताल में घूस लेते पकड़ा है।आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद घूसखोर एएसएआइ को जेल भेज दिया गया है।
यह भी पढ़ें:Uttar Pradesh: मुख्तार गैंग के शूटर संजीव महेश्वरी की लखनऊ कोर्ट में गोली मारकर मर्डर
और भी पढ़ें
- 1150 जिलेटिन, 1064 डेटोनेटर और 38 हथियार बरामद, बंगाल STF की बड़ी कार्रवाई
- धनबाद: शराब पार्टी के बाद मुन्ना पांडेय की हत्या, 20 हजार लूटने वाले दो गिरफ्तार
- हादसा देखने निकले लोगों के लिए काल बना 18 चक्का ट्रक, एक ही परिवार के 7 की मौत
- Bihar : सीएम सम्राट चौधरी से मिलीं अक्षरा सिंह, फिर अनंत सिंह के घर पहुंचीं
वाइफ-हसबैंड के केस में डायरी मैनेज करने के नाम पर ले रहे घूस महिला पुलिस स्टेशन के एएसआइ सतेंद्र पासवान वाइफ-हसबैंड के केस में डायरी मैनेज करने के नाम पर ले रहे घूस ले रहे थे। एसीबी ने घूस लेते महिला पुलिस स्टेशन के एएसआइ को पकड़ा।
यह है मामला
बरवाअड्डा पुलिस स्टेशन एरिया के बिराजपुर निवासी सुधीर साव पर महिला पुलिस स्टेशन में दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज है। इस केस के आइओ एएसआइ सत्येंद्र पासवान हैं। सुधीर मिलने गये तो एएसआइ ने बताया कि इन्विस्टीगेशन व डायरी लिखने के लिए 10 हजार रुपये देने होंगे। एएसआइ कहा कि रुपये नहीं दोगे तो तुन्हें अरेस्ट कर जेल भेज देंगे। सुधीर घूस देना नहीं चाहता था। सत्येंद्र ज्यादा दबाव बनाने लगा, तो सुधीर ने उसके खिलाफ एसीबी में कंपलेन किया। एसीबी के सत्यापन में आरोप सही पाया गया। सुधीर ने फोन किया तो एएसआइ ने कहा कि दो किस्त में रुपये दे दो। सुधीर ने कहा कि मैं अभी चार हजार रुपये दे देता हूं। एएसआइ ने सुधीर को सदर अस्पताल कैंपस में बुलाया। सुधीर ने जैसे ही एएसआइ सत्येंद्र पासवान को चार हजार रुपये दिये, वैसे ही एसीबी की टीम ने उसे दबोच लिया।