Advertisement

धनबाद। सीएमपीडीआई क्षेत्रीय संस्थान 2 धनबाद द्वारा सीएमपीडीआई अंतर क्षेत्रीय चेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जुबली हॉल, कोयला नगर, धनबाद में शुभारंभ किया गया। इस प्रतियोगिता में सीएमपीडीआई. के आसनसोल, धनबाद, रांची, नागपुर बिलासपुर, सिंगरौली एवं भुवनेश्वर के टीम भाग ले रही है।

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:Jharkhand: हजारीबाग में क्रिमिनलों ने नर्सिंग होम के संचालक को मारी गोली

प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह में बीसीसीएल के डीएफ सी.एम.पी.डी.आई के क्षेत्रीय निदेशक राजीव कुमार सिन्हा, सभी विभागाध्यक्ष, एसोसिएशन एवं यूनियन के प्रतिनिधि उपस्थित हुए। डीएफ ने खेल में भाग लेने आए सभी खिलाड़ियों को बधाई दिया एवं हौसला बढ़ाया। क्षेत्रीय निदेशक द्वारा उपस्थित सभी खिलाड़ियों को उपस्थिति के लिए धन्यवाद दिया गया एवं उत्कृत खेल प्रदर्शन हेतु प्रोत्साहित किया गया।