Advertisement
  • समस्याओं के निष्पादन हेतु अफसरों को दिये निर्देश
धनबाद। डीसी संदीप सिंह ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन कर आम-जन की शिकायतों व समस्याओं को सुना। उन्होंने संज्ञान में आये सभी मामलों के आवेदन को संबंधित पदाधिकारी को तत्काल निष्पादन के लिए अग्रसारित किया।
यह भी पढ़ें:Jharkhand: एजुकेशन मिनिस्टर जगरनाथ महतो की अचानक बिगड़ी तबीयत, एयरलिफ्ट कर चेन्नई भेजा गया 
 
जनता दरबार में बाघमारा से आए एक शिकायतकर्ता ने सरकारी जमीन पर हो रहे अतिक्रमण के संबंध में उपायुक्त को एक आवेदन दिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि कल्याणपुर बस्ती के कुछ निवासी द्वारा सरकारी भूमि पर चारदीवारी का निर्माण किया जा रहा है। जबकि उक्त भूमि पूर्ण रूप से गैराबाद खाते की भूमि है एवं बच्चों के खेलने की जगह है। उन्होंने उपायुक्त से चारदीवारी को ध्वस्त करते हुए सरकारी जमीन को जमीन को अतिक्रमण मुक्त करने की मांग की। डीसी ने इस मामले को बाघमारा अंचलाधिकारी को निष्पादन के लिए अग्रसारित किया।
जनता दरबार में मुख्यतः शिक्षा, जमीन विवाद संबंधी,  ऑनलाइन रसीद, आवास, पेंशन, रोजगार, स्वास्थ्य, राशन कार्ड, मुआवजा, पारिवारिक विवाद, सरकारी योजनाओं में अनियमितता से संबंधित आवेदन आये। डीसी ने आये सभी आवेदनों को चिन्हित कर संबंधित अधिकारियों को हस्तांतरित करते हुए निष्पादन के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जल्द ही इन समस्याओं का समाधान होगा। इसके लिए अफसरों को निर्देश दिया गया है।

ADVERTISEMENT