Advertisement
  • 20 दिन पहले हुए थे सस्पेंड, आज होना था सस्पेंशन मुक्त

धनबाद। धनबाद रेल पुलिस के इंस्पेक्टर अमरजीत प्रसाद की मार्निंग वाक के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गयी है। धनबाद के पूर्व रेल थाना प्रभारी अमरजीत प्रसाद मार्निंग वाक के दौरान अचानक गिर पड़े। कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। 

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:Aadhaar-PAN Linking:  पैन-आधार कार्ड लिंक करने की डेट आगे बढ़ी, लास्ट डेट 30 जून 2023
पुलिस के इंस्पेक्टर अमरजीत प्रसाद को रोड पर गिरा देख कर रेल पुलिस जवानों ने उन्हें रेलवे हॉस्पिटल पहुंचाया। रेलवे हॉस्पिटल के इमरजेंसी वार्ड के डाक्टर ने उन्हें बरटांड़ के जालान हॉस्पिटल रेफर किया। जालान हॉस्पिटल में जांच के दौरान डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है।

20 दिन पहले हुए थे सस्पेंड
ड्यूटी में कोताही बरतने को लेकर 20 दिन पहले उन्हें एडीजी रेल के निर्देश पर सस्पेंड कर दिया गया था। वह द धनबाद में ही रह रहे थे। पुलिस इंस्पेक्टर को मंगलवार को ही सस्पेंशनमुक्त होना था।
रेल पुलिसकर्मियों का कहना है अमरजीत प्रसाद हर दिन सुबह मार्निंग वाक करते थे। फिट रहने के लिए रेलवे स्टेडियम का चक्कर लगाते थे। हर दिन तरह मंगलवार को भी उन्हें मार्निंग वाक करते देखा गया। मार्निंग वाक के बाद वह रेल एसपी ऑफिस की ओर जा रहे थे। रास्ते में उनकी तबीयत बिगड़ गई। सीने में तेज दर्द होने से वह सड़क पर गिर गये। रेल पुलिस ने उन्हें तुरंत हॉस्पिटल पहुंचाया। बावजूद उनकी जान नहीं बच सकी।
आदित्यपुर में रहता है परिवार
पुलिस इंस्पेक्टर अमरजीत प्रसाद पटना के स्थायी निवासी थे। वर्तमान में जमशेदपुर के आदित्यपुर में उनका घर है, जहां परिवार रहता है। अमरजीत प्रसाद 1994 बैच के सब इंस्पेक्टर थे। प्रमोशन पाकर पुलिस इंस्पेक्टर बने थे। को रेल पुलिस लाइन में शोक सलामी के बाद बॉडी को आदित्यपुर भेज दिया गया है।