धनबाद। सरायढेला जगजीवन नगर स्थित दिव्यांग बच्चों की स्कूल पहला कदम में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया धनबाद परिवार ने विज़िट किया। इनमें शिप्रा मोहंती,मीरा कुमार,रीजनल मैनेजर नवीन कुमार जी(RBO dhanbad),रीजनल मैनेजर पंकज कुमार जी(RBO deoghar) चीफ मैनेजर रानू कुमार (hirapur), चीफ मैनेजर शिशिर कुमार (ISM), चीफ मैनेजर सन्दीप कुमार,चीफ मैनेजर घनश्याम, चीफ मैनेजर गायत्री शर्मा तथा जयबाला मुख्य शामिल थे।

और भी पढ़ें
- दीपावली से पहले झरिया में मिलावट का खेल बेनकाब, 360 किलो बताशे-सेवई जब्त
- अनंत सिंह पर कार्रवाई की जल्दबाजी, BJP विधायक राजू सिंह पर चुप्पी क्यों? भड़के पप्पू यादव
- BCCL में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 6 GM-स्तर के अधिकारियों का तबादला; देखें लिस्ट
- ड्यूटी पर तैनात ASI ने चलाई गोलियां, मधुबनी में एक की मौत, 3 घायल
सभी ने पहला कदम स्कूल की गतिविधियों को देखा तथा प्रशंसा किया। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ( क्षेत्रीय व्यवसायिक कार्यालय धनबाद )के CSR के तहत मूक बधिर छात्रों को अत्याधुनिक शिक्षा प्रदान करने हेतु ग्रुप हियरिंग एड,दिव्यांग बच्चों को स्कूल आने जाने हेतु एक टोटो समेत अन्य सहायता प्रदान की गई। बच्चों ने अतिथियों के स्वागत के लिए स्वागत गीत तथा नृत्य की प्रस्तुति की जिसे देख अतिथिगण मंत्रमुग्ध हो गये। अतिथियों के द्वारा दिव्यांग छात्राओ को स्कूल बैग तथा स्वेटर प्रदान किया गया। इन्हें पाकर उनके चेहरे खुशी से खिल उठे।

अतिथियों के द्वारा सामाजिक दायित्व के प्रति बैंक की प्रतिबद्धता के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया। दिव्यांग बच्चों का हर एक क्षेत्र में विस्तृत विस्तार हो तथा दिव्यांग बच्चों के सुनहरे भविष्य की कामना की तथा दिव्यांगों के हित के लिए कार्य करने का वादा किया। पहला कदम परिवार ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का उनके सहयोग हेतु आभार प्रकट किया।
www.pahelakadam.in