- नोट पर 'फिल्म में इस्तेमाल के लिए' छपा हुआ है
सूरत। गुजरात के सूरत जिले में एक एम्बुलेंस से पुलिस ने 25.80 करोड़ रुपये के नकली नोट बरामद किया है। नोट पर 'रिवर्स बैंक ऑफ इंडिया' और 'फिल्म में इस्तेमाल के लिए' छपा हुआ है। पुलिस ने एंबुलेंस ड्राइवर को कसट्डी में ले लिया है। पुलिस के एक अफसर ने बताया कि ये फर्जी नोट फिल्मों में इस्तेमाल के लिए मुंबई ले जाये जा रहे थे।
यह भी पढ़ें:धनबाद: गोविंदपुर में सिरफिरे ने तोड़ी बजरंगबली की मूर्ति, ग्रामीणों ने आरोपित को पकड़कर पुलिस को सौंपा
सूरत के एसपी (रूरल) हितेश जोयसर ने कहा कि पुलिस को सूचना मिली कि एक एंबुलेंस से जाली इंडियन करेंसी की खेप कामरेज पुलिस स्टेशन एरिया से होकर गुजरेगी। इस सूचना के बाद लोकल पुलिस ने गुरुवार को एक नाके पर वाहन को रोका। उसमें छह बैग में भरकर रखे गये दो हजार रुपये के नोट मिले। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नोट पर 'रिवर्स बैंक ऑफ इंडिया' और 'फिल्म में इस्तेमाल के लिए' छपा था। उन्होंने कहा कि यह जांच करने के लिए एक टीम गठित की गई है कि क्या इन नोटों को आरबीआअ के दिशानिर्देश के तहत जाली मुद्रा माना जा सकता है।
और भी पढ़ें
- बिहार MLC विवाद: 2 निर्दलीय सदस्यों की कुर्सी पर खतरा, BJP ने लिया यू-टर्न!
- कोल इंडिया के 52वें स्थापना दिवस पर BCCL के पांच अधिकारियों को मिला अवॉर्ड
- Chhath Puja 2026: 13 नवंबर से छठ महापर्व, जानें नहाय-खाय से अर्घ्य तक की तारीख
- 'तनी रहम करीं महाराज...', छठ पर खेसारी लाल की केंद्र और बिहार सरकार से बड़ी अपील
एसपी ने कहा कि एंबुलेंस ड्राइवर को कस्टडी में लिया गया है। उसकी पहचान हितेश कोटाडिया के तौर पर हुई है। उन्होंने कहा कि फिलहाल कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।जोयसर ने कहा कि पुलिस ने आरबीआइ, एसबीआइ और फॉरेंसिक साइंसेज लेबोरेट्री के अफसरों की मदद मांगी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या नोटों को जाली मुद्रा के रूप में गिना जा सकता है। पुलिस ने कहा कि सूरत में जिस व्यक्ति से नोट की खेप ली गई, उसकी पहचान हो गई है। उससे पूछताछ की जायेगी। एसपी ने कहा कि हम पूरी जांच करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि इस तरह के नोट भारतीय अर्थव्यवस्था को नुकसान न पहुंचाएं और लोगों के साथ धोखाधड़ी न हो।