Advertisement
  • साउथ अफ्रीका ने लास्ट टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट मैच में इंडिया को 49 रन से हराया 
नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका ने लास्ट टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट मैच में इंडिया को 49 रनों से हरा दिया। टीम इंडिया ने यह सीरीज ने 2-1जीत ली है। 
यह भी पढ़ें:बिहार: Municipal elections स्थगित, पटना हाईकोर्ट के निर्णय के बाद निर्वाचन आयोग ने लिया फैसला

ADVERTISEMENT
टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा व मैच खेला गया। इंडिया के कैप्टन रोहित शर्मा ने इस मैच में टास जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। इसके बाद पहली पारी में साउथ अफ्रीका ने रिली रोसो के नाबाद शतक और डिकाक की हाफ सेंचुरीपारी के दम पर 20 ओवर तीन विकेट पर 227 रन का स्कोर खड़ा किया। इंडियन टीम को जीत के लिए 228 रन का लक्ष्य मिला। इंडियन टीम इस टारगेट का पीछा करते हुए 18.3 ओवर में 178 रन पर सिमट गई। टीम को 49 रन से हार मिली। हालांकि इस हार के बाद भी टीम इंडिया ने टी20 सीरीज में 2-1 से जीत दर्ज की। 

इंडिया की पारी, रोहित शर्मा डक पर हुए आउट
टीम इंडिया के कैप्टन और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा जीरो पर कैगिसो रबाडा की बॉल पर प्ले-डाउन बोल्ड हो गए। दूसरे ओवर में वेन पार्नेल ने श्रेयस अय्यर को एलबीडब्लू आउट कर दिया। श्रेयस अय्यर चार बॉल पर एक रन बनाकर आउट हुए। रिषभ पंत एक छोटी मगर ताबड़तोड़ पारी खेलने के बाद 14 गेंदों पर 27 रन बनाकर आउट हुए।रिषभ पंत के आउट होने के बाद दिनेश कार्तिक ने मोर्चा संभाला और लगातार कई बड़े शॅाट लगा रहे थे। हालांकि केशव महाराज की बॉल पर कार्तिक बोल्ड हो गये। 
कार्तिक ने 21 बॉल पर 46 रन बनाए। वहीं, सूर्यकुमार यादव भी आठ रन बनाकर कैच आउट हुए। हर्षल पटेल 12 गेंदों पर 17 रन बनाकर डेविड मिलर के हाथों कैच आउट हुए।इसके बाद अक्षर पटेल 8 गेंदों पर 9 रन बनाकर आउट। 13वें ओवर में रवि अश्विन भी केशव महाराज बॉल पर कैच आउट हुए और  रबाडा ने उनका कैच लिया। वहीं आर अश्विन सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद दीपक चाहर ने 17 गेंदों पर 31 रन की पारी खेली जबकि मो. सिराज 5 रन बनाकर आउट हो गये। उमेश यादव ने भी 17 बॉल पर नाबाद 20 रन बनाए। साउथ अफ्रीका की तरफ से प्रिटोरियस ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। 
साउथ अफ्रीका की पारी, रिली रोसो की सेंचुरी
पहली पारी की चौथी ओवर की पहली बॉल पर उमेश यादव की बॉल पर साउथ अफ्रीका के कैप्टन तेंबा बावुमा एक रन बनाकर कैच आउट हुए। कैप्टन रोहित शर्मा ने उनका कैच लिया। वहीं इस मैच में क्विंटन डीकाक ने अपना 2000 टी20 रन पूरा कर लिया ।उन्होंने 33 बॉल पर अपना हाफ सेंचुरीपूरा किया। 13वें ओवर की पहली बॉल पर क्विंटन डीकाक रन आउट हुए। उन्होंने 43 गेंदों पर 68 रन बनाए। रिली रोसो ने इस मैच में 48 बॉल पर अपना सेंचुरी पूरा किया। टी20 फॅार्मेट में उन्होंने अपना पहला सेंचुरी जड़ दिया। साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 227 रन बनाये।  2017 के बाद यह पहला मौक़ा है जब भारत घरेलू धरती पर लक्ष्य का पीछा करते हुए कोई टी20 इंटरनेशनल मैच हारा है।