दुबई। IPL 2020 13 वें सीजन का के 20वां मैच मंगलवार को अबुधाबी के शेख जायेद स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में मुंबई इंडियन्स ने राजस्थान रॉयल्स को 57 रनों से हरा दिया।

और भी पढ़ें
- IIT-ISM धनबाद का शताब्दी समारोह 21 दिन तक, बॉलीवुड कलाकारों से सजेगी महफिल
- SNMMCH धनबाद को NMC की सौगात, PG की 18 सीटें बढ़ीं; 4 नये विभागों में पढ़ाई
- दीपावली पर घर में जरूर रखें ये 12 चीजें, धन पोटली से बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा!
- दीवाली पर 3 लग्न में होगी लक्ष्मी पूजा, जानें घर-दुकान और मध्य रात्रि का शुभ मुहूर्त
मुंबई इंडियन्स के कैप्टन रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बैंटिग करने का फैसल लिया। मुंबई ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट खोकर 193 रन बनाये। सूर्यकुमार यादव ने 47 बॉल में 79 रनों की नाबाद पारी खेली। उन्होंने 11 चौके और दो छक्के लगाये। कैप्टन रोहित शर्मा ने 23 बॉल में 35, हार्दिक पांड्या ने 19 बॉल में 30 (नॉट आउट), क्विंटन डिकॉक ने 15 बॉल में 23 और क्रुणाल पांड्या ने 17 बॉल में 12 रनों की पारी खेली।
राजस्थान रॉयल्स के श्रेयस गोपाल ने अपने चार ओवर में 28 रन देकर दो विकेट लिये। जोफ्रा आर्चर ने चार ओवर में 34 रन देकर एक और कार्तिक त्यागी ने चार ओवर में 36 रन देकर एक विकेट हासिल किया। अंकित राजपूत ने तीन ओवर में 42, टॉम कुर्रन ने तीन ओवर में 33 और राहुल तेवतिया ने दो ओवर में 13 रन दिये।
जीत के लिए 194 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम 18.1 ओवर में 136 रनों पर ही सिमट गई। जोस बटलर ने 44 बॉल में चार चौके और पांच छक्के की मदद से 70 रनों की पारी खेली। जोफ्रा आर्चर ने 11 बॉल में 24 रन बनाये। इसके अलावे अन्य कोई भी बैंट्समन मुंबई की फास्ट बॉलिंग के सामने नहीं टिक पाया। मुंबई के लिए जसप्रीत बुमराह ने सबसे अधिक चार विकेट ,ट्रेंट बोल्ट और जेम्स पैटिंसन ने दो-दो, राहुल चाहर और कीरोन पोलार्ड ने एक-एक विकेट हासिल किया। मुंबई के सूर्यकुमार यादव को 'मैन ऑफ द मैच' करार दिया गया।