नई दिल्ली। इंडिया ने साउथ अफ्रीका को तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में आठविकेट से हरा दिया है। साउथ अफ्रीका ने पहले बैंटिंग करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 106 रन बनाये। इसके जवाब में इंडिया ने 20 बॉल शेष रहते ये मैच आठ विकेट से अपने नाम कर लिया। 

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:झारखंड: पलामू में नक्सली अमरनाथ अरेस्ट
साउथ अफ्रीका के 107 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। तीसरे ओवर में ही इंडिया के कैप्टन रोहित शर्मा बिना खाता खोले पवेलियन लौट गये। विराट कोहली भी नौ बॉल में तीन रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव ने तीसरे विकेट के लिए हाफ सेंचुरी की पार्टनरशीप करके इंडिया को जीत दिलाई।

इससे पहले तेज बॉलर अर्शदीप सिंह और दीपक चाहर की तूफानी बॉलर के दम पर इंडिया ने पहले टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट मैच में दक्षिण अफ्रीका को आठ विकेट पर 106 रन पर रोक तेज गेंदबाज अर्शदीप (32 रन पर तीन विकेट) और चाहर (24 रन पर दो विकेट) ने गेंद को दोनों तरफ मूव कराके बल्लेबाजों को परेशान किया। इन दोनों गेंदबाजों ने सतह से मिल रहे उछाल और हवा में स्विंग का पूरा फायदा उठाकर गेंद को दोनों ओर मूव कराया।साउथ अफ्रीका की टीम मैच की शुरुआती 15 बॉल में ही बैकफुट पर आ गई। टीम कुछ समझ पाती इससे पहले ही उसका स्कोर नौ रन पर पांच विकेट हो गया। चाहर ने सबसे पहले आउटस्विंग के जाल में तेम्बा बावुमा (00) को फंसाया और फिर उन्हें स्विंग होकर अंदर आती बॉल पर बोल्ड कर दिया। 

अर्शदीप ने बाएं हाथ के बैट्समैनक्विंटन डिकॉक (01) से गेंद को दूर ले जाते हुए शुरुआत की। यह बैट्समैन तेज प्रहार करने की कोशिश में बॉल को विकेटों पर खेल गया। बाएं हाथ के एक अन्य बैट्समैन रिली रोसेसु (00) भी अपने से दूर जाती अर्शदीप की इनस्विंग पर विकेटकीपर ऋषभ पंत को कैच थमा बैठे। हालांकि जिस गेंद को लंबे समय तक याद रखा जायेगा वह अर्शदीप ने डेविड मिलर (00) को डाली। मिलर आउटस्विंग की उम्मीद कर रहे थे। वह इसके लिए फ्रंट फुट पर आ गये लेकिन बॉलर ने इनस्विंग डाली और बल्लेबाज शॉट खेलने के प्रयास में बोल्ड हो गया।टी20 क्रिकेट की नई सनसनी ट्रिस्टन स्टब्स (00) भी चाहर की उछाल लेती बॉल को हवा में खेल गये और अर्शदीप ने आगे की ओर कूदते हुए उनका अच्छा कैच लपका।

पांच विकेट गंवाने के बाद साउथ अफ्रीका के लिए वापसी की राह काफी मुश्किल थी।  उम्मीद के अनुसार ऐसा ही हुआ। ऐडन मार्कराम (24 गेंद में 25 रन), वेन पार्नेल  (37 गेंद में 24 रन) और केशव महाराज (35 गेंद में 41 रन) ने उम्दा पारियां खेलते हुए टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (चार ओवर में बिना विकेट के आठ रन) और बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल (चार ओवर में 16 रन पर एक विकेट) ने काफी किफायती गेंदबाजी की। हर्षल पटेल ने भी 26 रन देकर दो विकेट चटकाए।