Advertisement
  • अमरनाथ में ड्यूटी पर तैनात थे सीआरपीएफ जवान

गिरिडीह। जम्मू-कश्मीर के अमरनाथ के पुलवामा के अवंतीपुरा में आतंकियों के साथ हुए एनकाउंटर में  गिरिडीह का एक लाल शहीद हो गये हैं। शहीद जवान देवरी पुलिस स्टेशन एरिया के ढेंगाडीह के रहनेवालेअजय कुमार राय है।

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:Jharkhand : Ranchi Land Scam Case में प्रेम प्रकाश भी हुआ अरेस्ट,IAS छवि रंजन सहित 13 पर ED का शिकंजा


पुलवामा कंट्रोल रूम से फोन कर वाइफ को दी गयी सूचना

शहीद जवान की वाइफ ने बताया कि उनके मोबाइल पर सुबह करीब तीन बजे से फोन आ रहा था, लेकिन वह बच्चों के साथ सो रही थी। सुबह लगभग 3.45 बजे फोन उठाया तो फोन करने वाले ने बताया कि वह पुलवामा कंट्रोल रूम से बोल रहा है। रात लगभग दो बजे अवंतीपुरा के सेल में आतंकियों  की गोलीबारी में उनके हसबैंड अजय कुमार शहीद हो गये हैं। इसके बाद वह व अन्य परिजन कंट्रोल रूम के संपर्क में थे। वहीं से सारी जानकारी दी जा रही थी.
पूजा करने जा रहे थे पिता,मिलीबेटे के  शहादत की खबर

राजू राय ने बताया कि वह शहर के शास्त्री नगर में एक किराये के मकान में रहते हैं। जबकि उनके छोटा पुत्र अजय कुमार राय की पत्नी और बच्चे पटेल नगर में किराये के मकान में रहते हैं। प्रतिदिन की तरह शनिवार की सुबह लगभग चार बजे वह पूजा करने के लिए जा रहे थे। इसी बीच फोन आया कि उनके पुत्र को आतंकियों ने गोली मार दी है। वह शहीद हो गया है। इसके बाद वह पटेल नगर पहुंचे तो देखा बहू स्वाति और अन्य परिजन रो रहे हैं।उन्होंने बताया कि अजय की  बहाली सीआरपीएफ में वर्ष 2017 में हुई थी। पहली पोस्टिंग सिलीगुड़ी में हुई थी। इसके बाद अलग-अलग स्थानों पर उसकी पोस्टिंग हुई। हाल ही में अजय की ड्यूटी एफ 112 बटालियन में अमरनाथ में लगायी गयी थी। वर्ष 2017 में पोस्टिंग के बाद वर्ष 2018 में उसकी शादी बिहार के नवादा में स्वाति के साथ हुई। शादी के बाद पूरा परिवार खुशी-खुशी अपना जीवन यापन कर रहे थे। अजय शनिवार को गिरिडीह लौटने वाला था। उसने टिकट भी ले लिया था।