रांची। सीएम हेमंत सोरेन ने एक बार फिर कहा है कि जेईई और नीट की एग्जामस स्थगित की जाए। देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में प्रतिदिन रिकॉर्ड बढ़ोतरी हो रही है। एक दिन में रिकार्ड यह संख्या 78 हजार पहुंच चुकी है। ऐसे में संक्रमण काल में सितंबर में आयोजित होने वाली एग्जामस लाखों बच्चों के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। सेंट्रल एजुकेशन मिनिस्ट को इस बात का ध्यान रखना चाहिए।
उल्लेखनीय है कि सीएम ने इससे पहले भी ने नीट व जेईई एग्जाम स्थगित करने की मांग की थी। देश के कई स्टेट के सीएम कोरोना वायरस संक्रमण के कारण एग्जामस को स्थगित करने की मांग कर रहे हैं।
और भी पढ़ें
- झारखंड बार काउंसिल को मिला नया अध्यक्ष, अभय चतुर्वेदी जीते; प्रशांत सिंह BCI सदस्य
- लालू की गाड़ी समझकर नीतीश की कार में बैठीं नीलम! अनंत सिंह का बड़ा खुलासा
- सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सवाल: घटती प्रजनन दर के बीच दो बच्चों की नीति कितनी जायज?
- धनतेरस 2026 पर शुक्र गोचर और शुक्र प्रदोष का दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त
जेएमएम ने भी कहा है कि कोरोना मामले में रिकॉर्ड बढ़ोत्तरी हो रही है। सेंट्रल हेल्थ मिनिस्टर ने कल कहा है कि कोरोना को हल्के में न लें, मगर एजुकेशन मिनिस्टर के विचार अलग ही हैं। पार्टी ने सवाल उठाते हुए कहा कि इस संक्रमण काल में लाखों बच्चों की संवेदनाओं और आशाओं के साथ खिलवाड़ करने का बीजेपी का क्या कारण है?