- कोहरे व शीतलहर के चलते लिया गया फैसला
रांची। झारखंड में सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) तथा प्राइवेट स्कूलों में कक्षा एक से पांच की कक्षाएं आठ जनवरी तक संचालित नहीं होंगी। इस दौरान इन क्लास के बच्चों का पठन-पाठन नहीं होगा। स्टेट गवर्नमेंट ने कोहरे व शीतलहर को देखते हुए यह निर्णय लिया है।
यह भी पढ़ें:बिहार : पटना में कोचिंग से घर लौट रही नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, एक अरेस्ट
स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के मिनिस्टर जगरनाथ महतो के आदेश पर विभाग ने मंगलवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया। नौ जनवरी से इन क्लास के बच्चों का सामान्य रूप से पठन-पाठन शुरू होगा। विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, भले ही आठ जनवरी तक क्लास एक से पांच के बच्चों का पठन-पाठन नहीं होगा, लेकिन सभी टीचर स्कूल आयेंगे। इस दौरान वे स्कूल से संबंधित सभी रिकार्ड अपडेट करेंगे तथा आनलाइन डाटा एंट्री करेंगे। इस अवधि में क्लास एक से पांच के बच्चों को मिड डे मील भी दिया जायेगा।
और भी पढ़ें
- Bihar: अमेरिका से आएगा अनंत सिंह का दामाद, लदमा में 25 नवंबर को बेटी की शादी
- अनंत सिंह की बेटी की शादी में घुड़दौड़ का रोमांच, विजेता को मिलेगी थार
- झारखंड बार काउंसिल को मिला नया अध्यक्ष, अभय चतुर्वेदी जीते; प्रशांत सिंह BCI सदस्य
- लालू की गाड़ी समझकर नीतीश की कार में बैठीं नीलम! अनंत सिंह का बड़ा खुलासा
विभाग ने मंगलवार को शुरू में सिर्फ सरकारी स्कूलों के लिए आदेश जारी किया था। बाद में इसे सहायता प्राप्त, अल्पसंख्यक तथा निजी स्कूलों में भी इसे लागू करने का संशोधित आदेश जारी किया। विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, भले ही सरकारी स्कूलों में आठ जनवरी तक क्लासएक से पांच के बच्चों का पठन-पाठन नहीं होगा, लेकिन सभी शिक्षक स्कूल आयेंगे।इस दौरान वे स्कूल से संबंधित सभी रिकार्ड अपडेट करेंगे तथा आनलाइन डाटा एंट्री करेंगे। इस अवधि में क्लास एक से पांच के बच्चों को मिड डे मील भी दिया जायेगा। खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत बच्चों को मिड डे मील देना अनिवार्य है।