मुंबई। महाराष्ट्र के रायगढ़ में श्रीवर्धन बंदरगाह के पास दो बोट मिली हैं। इसमें तीन AK-47 और कुछ बॉक्स दिख रहे हैं, जिनमें बुलेट्स हैं। बोट में एक में दो से तीन एके 47 राइफल और कुछ जिंदा कारतूस मिले हैं।दूसरी नाव में लाइफ जैकेट्स तथा कुछ और संदिग्ध सामान मिला है। दोनों में कोई व्यक्ति नहीं था।
यह भी पढ़ें:धनबाद: एक्स मिनिस्टर मन्नान मल्लिक घर में फर्श पर फिसले.. कूल्हे की हड्डी टूटी, मिशन हॉस्पिटल में एडमिट
और भी पढ़ें
- अनंत सिंह को फिर जाना होगा जेल: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा झटका, 1 दिसंबर तक सरेंडर
- धनबाद पुलिस में होगा फेरबदल! 3 इंस्पेक्टर समेत आधा दर्जन थानेदार बदलने की तैयारी
- कोलकाता पुलिस की धनबाद में रेड, छत्तीसगढ़ भिलाई BJP के पूर्व कोषाध्यक्ष गिरफ्तार
- दरभंगा स्नातक सीट पर बड़ा उलटफेर! RJD के अनिल झा ने BJP के सर्वेश कुमार को हराया
An unidentified boat found at Harihareshwar Beach and a lifeboat found at Bharadkhol in Raigad district. Nobody is present on either of them. Coast Guard and Maharashtra Maritime Board have been informed of the same. Police Department is taking the necessary action: Local Police pic.twitter.com/gaDoFWPPvL
— ANI (@ANI) August 18, 2022
पुलिस के अनुसार, हरिहरेश्वर बीच पर एक अज्ञात नाव और रायगढ़ जिले के भारदखोल में बोट मिली। जिस पर कोई मौजूद नहीं है। तटरक्षक बल और महाराष्ट्र मैरीटाइम बोर्ड को इसकी सूचना दे दी गई है। पुलिस विभाग आवश्यक कार्रवाई कर रही है। नाव से एके-47, राइफल, जिंदा कारतूस और गोला-बारूद बरामद हुआ है। इसके बाद अलर्ट जारी किया गया है।
मामले में एटीएस चीफ विनीत अग्रवाल ने कहा कि रायगढ़ में संदिग्ध नाव का मिलना आतंकी साजिश का हिस्सा हो सकता है। उन्होंने कहा कि नाव किसी दूसरे देश से भी आ सकती है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। एटीएस चीफ विनीत अग्रवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ये आतंकी साजिश भी हो सकती है। नाव दूसरे देश का है या नहीं और इसका उद्देश्य क्या था, हम इसकी भी जांच करेंगे।
महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के हरिहरेश्वर तट पर समुद्र में एक संदिग्ध बोट मिली है। बोट में AK-47, राइफलें और कुछ कारतूस मिले हैं। लोकल लोगों ने बोट देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बोट को रस्सी के सहारे किनारे खींचा और उसे जब्त कर लिया। मुंबई से यह इलाका लगभग 190 किलोमीटर दूर है। भारदखोल में एक लाइफबोट भी मिली है। यह हरिहरेश्वर तट से लगभग 32 किलोमीटर दूर है। पुलिस ने इस घटना के पीछे आतंकी साजिश से इनकार नहीं किया है। स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। पूरे रायगढ़ जिले को हाई अलर्ट पर रखा गया है। समुद्र किनारे के सभी इलाकों की की नाकेबंदी कर दी गई है।
अफवाह से बचें
रायगढ़ प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि इस मामले में किसी भी तरह की अफवाह से बचें और ऐसा माहौल न फैलाएं जिससे लोगों में डर का माहौल पैदा हो। प्रशासन और पुलिस अपने स्तर पर इस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है।