धनबाद। National Highway Authority of India( NHAI ) ने टोल टैक्स की दरों में औसतन 10 परसेंट की बढ़ोतरी की है। बढ़ी रेटएक अप्रैल से लागू हो जायेंगी। एनएचएआई ने झारखंड के धनबाद स्थित मैथन टोल प्लाजा पर भी टैक्स बढ़ाया है। अब वाहन मालिकों को पांच रुपये से लेकर 1805 रुपये तक ज्यादा टैक्स पेमेंट करने पड़ेंगे।
बिहार: BSEB 10 वीं 2022का रिजल्ट जारी,औरंगाबाद की रामायणी राय बनीं टॉपर, सानिया व विवेक सेकेंड टॉपर
और भी पढ़ें
- 26 साल बाद जेल से बाहर आएगा गुरुदास चटर्जी हत्याकांड का शूटर उमेश सिंह
- मनीष कश्यप को सरप्राइज देने मुंबई पहुंचीं अनुष्का शर्मा, कहा- Love Life का चेहरा देखना था
- फेसबुक लाइव के दो घंटे बाद आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत, पुलिस पर लगाए थे आरोप
- IIT (ISM) धनबाद को बड़ी सफलता, बैटरी की गर्मी नियंत्रित करने वाली तकनीक पेटेंट
कार-जीप के लिए 10 रुपये ज्यादा
मैथन टोल प्लाजा के नये रेट चार्ट के अनुसार कार जीप वैन के एक फेरे के लिए अब 80 रुपये के बदले 90 रुपये लगेगा। वही जिले के अंतर्गत चलने वाले कार जीप वैन के एक फेरे के लिए 40 रुपये के बजाय अब 45 रुपये देने होंगे। बड़े वाहन के रेट चार्ट में भी 20 रुपये से लेकर 80 रुपये तक वृद्धि हुई है। मंथली चार्ज में 280 रुपये से लेकर 1805 रुपये तक का भारी-भरकम वृद्धि का प्रोपोजल है। एनएचआई के नियमानुसार नये रेट चार्ट एक अप्रैल से प्रभावी होगी।पिछले साल के मुकाबले इस साल सिंगल यात्रा और डबल यात्रा मासिक पास से लेकर श्रेणीवार पांच रुपये से लेकर 1805 रुपये तक की वृद्धि की गई है।
मैथन टोल प्लाजा का नया रेट चार्ट
कार जीप सिंगल फेरा- 80 के जगह ₹90,
लाइट कमर्शियल व्हीकल-135 के बजाय ₹145
बस ट्रक-280 के बजाय ₹310
थ्री व्हीलर कमर्शियल-330 के बजाय 335,
सिक्स व्हील-440 के बजाय 480
हेवी व्हीकल-440 के बाजार 480