नई दिल्ली। राज्यसभा से रिटायर हो रहे 72 एमपी के लिए गुरुवार को विदाई समारोह आयोजित किया गया। ये सभी एमपी मार्च से जुलाई के बीच रिटायर हो रहे हैं। इनमें सात मनोनीत सदस्य भी हैं। विदाई समारोह में सभापति एम. वेंकैया नायडू और पीएम नरेंद्र मोदी ने शिरकत की।

ADVERTISEMENT

NHAI ने टॉल टैक्स का रेट बढ़ाया, नया रेट चार्ट जारी,एक अप्रैल से होगा लागू
पीएम नरेंद्र मोदी ने सभी 72 एमपी से मुलाकात की। इस दौरान वे काफी भावुक भी दिखे।पीएम मोदी ने सांसदों से कहा कि 'भले ही इन चार दीवारों से निकल रहे हैं लेकिन इस अनुभव को राष्ट्र के सर्वोत्तम हित के लिए चारों दिशाओं में ले जाएं। यह हम सबका संकल्प रहे। सदस्यों का अनुभव देश की समृद्धि में बहुत काम आयेगा क्योंकि उन्होंने एक लंबा समय सदन की चारदीवारी में बिताया है।'
सदन के नेता पीयूष गोयल और नेता प इसमें विदा हो रहे सांसदों ने मिलकर गाना गया ' चलते-चलते मेरे ये गीत याद रखना,कभी अलविदा ना कहना...। '
अप्रैल में सेवानिवृत्त हो रहे सदस्यों में सदन में कांग्रेस के उपनेता आनंद शर्मा, एके एंटनी, बीजेपी सुब्रमण्यम स्वामी, एमसी मैरीकॉम और स्वप्न दासगुप्ता शामिल हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, सुरेश प्रभु, एमजे अकबर, जयराम रमेश, विवेक तन्खा, वी. विजयसाई रेड्डी का कार्यकाल जून में समाप्त होगा।जुलाई में सेवानिवृत्त होने वाले सदस्यों में पीयूष गोयल, मुख्तार अब्बास नकवी, पी. चिदंबरम, अंबिका सोनी, कपिल सिब्बल, सतीश चंद्र मिश्रा, संजय राउत, प्रफुल्ल पटेल और केजे अल्फोंस शामिल हैं।