- अमित शाह की ब्रैंड वैल्यू 335 करोड़ वअरविंद केजरीवाल की 328 करोड़
नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया पर देश के Most popular leader बने हुए हैं। ट्विटर, गूगल सर्च और यूट्यूब पर अगस्त से अक्टूबर के दौरान सर्वाधिक ट्रेंड पीएम से जुड़े रहे हैं। ऑनलाइन सेंटिमेंट एनालिसिस कंपनी चेकब्रांड ने इस साल अगस्त से अक्टूबर के बीच सोशल मीडिया पर Top 95 political leaders केके साथ-साथ Top 500 Influential Persons के लिए ऑनलाइन Analysis किया। इसने रिपोर्ट के first edition के लिए 10 करोड़ से अधिक ऑनलाइन वोटों का Analysis किया।
रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछली तिमाही में ट्विटर, गूगल सर्च और यूट्यूब जैसे मंचों पर सर्वाधिक 2,171 ट्रेंड पीएम नरेंद्र मोदी से जुड़े रहे। आंध्र प्रदेश के सीएम वाई एस जगनमोहन रेड्डी से 2,137 ट्रेंड जुड़े रहे। रिपोर्ट में कहा गया है कि कई महत्वपूर्ण ट्रेंड पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, कांग्रेस लीडर राहुल गांधी और कांग्रेस प्रसिडेंट सोनिया गांधी से भी जुड़े रहे। रिपोर्ट के अनुसार, मोदी के पास 70 का समेकित ब्रांड स्कोर था, जो Nearest political leader की तुलना में लगभग दोगुना है।
और भी पढ़ें
- धनबाद DC का दिल छूने वाला कदम, बच्ची की कंप्यूटर की ख्वाहिश 48 घंटे में पूरी
- कतरास हत्याकांड में नया मोड़: घर से मोबाइल-टीवी गायब, बेटे ने दर्ज कराई FIR
- CMPFO के 727 करोड़ के नुकसान पर CBI ने दर्ज की FIR, तत्कालीन आयुक्त समेत 3 नामजद
- श्रद्धा कपूर की 'ईथा' ने रिलीज से पहले कमाए 90 करोड़, 4 दिसंबर को होगी रिलीज
पांच मापदंडों पर आधारित है ब्रांड स्कोर
फॉलोअर्स (20), ट्रेंड (10), सेंटिमेंट (30), इंगेजमेंट (20) और मेन्संस (20)। सेंट्रल होम मिनिस्टर अमित शाह का स्कोर 36.43 था। असम के दिवंगत एक्स सीएम तरुण गोगाई का 31.89, अरुणाचल प्रदेश के सीएम प्रेमा खांडू का 31.89 और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ का 27.03 था। असम के एक्स सीएम गोगोई का सोमवार को निधन हो गया है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे के नाम का पिछले तीन महीनों में सोशल मीडिया पर 40,000 बार उल्लेख आया है।
पीएम मोदी सोशल मीडिया पर देश के Most popular leader होने के अलावा अच्छी खासी बांड वैल्यू भी रखते हैं। स्टडी के अनुसार पीएम मोदी की ब्रैंड वैल्यू लगभग 336 करोड़ रुपये है। होम मिनिस्टर अमित शाह की ब्रैंड वैल्यू 335 करोड़ रुपये व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की ब्रैंड वैल्यू 328 करोड़ रुपये है।