धनबाद। (Threesocieties.com Desk)। धनबाद के सांसद ढुलू महतो ने सोमवार को शहर के प्रसिद्ध उद्यमी एवं समाजसेवी परशुराम सिंह के कुसुम बिहार धनबाद स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उनके साथ परशुराम सिंह के पुत्र, जाने-माने बिल्डर एवं फेमस फिल्म प्रोड्यूसर राजेश सिंह भी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: झारखंड: डीजीपी नियुक्ति पर बाबूलाल मरांडी का बड़ा हमला, बोले– सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों की खुलेआम अनदेखी
और भी पढ़ें
- धनबाद में Hotel Hiway Inn का भव्य उद्घाटन, संस्कृति सिंह ने निभाई पारंपरिक रस्म
- QS एशिया रैंकिंग 2027 में IIT ISM धनबाद का जलवा, 51 पायदान चढ़कर 373वें नंबर पर
- धनबाद नगर निगम का बड़ा फैसला: शिड्यूल रेट से 10% कम टेंडर पर नहीं मिलेगा काम
- बारामुड़ी खटाल पर पप्पू यादव का हुंकार, बोले- मेरी लाश से गुजरकर हटाना होगा

सांसद ढुलू महतो ने मुलाकात के दौरान परशुराम सिंह एवं उनके परिवार का कुशलक्षेम जाना और विभिन्न सामाजिक व समसामयिक विषयों पर सौहार्दपूर्ण चर्चा की। बातचीत के दौरान क्षेत्र के समग्र विकास, सामाजिक सहभागिता तथा सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर सकारात्मक संवाद हुआ। सांसद ने कहा कि समाज के प्रबुद्ध एवं प्रतिष्ठित व्यक्तियों से निरंतर संवाद से क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को नई दिशा मिलती है। उन्होंने उद्योग, संस्कृति और सामाजिक समरसता के माध्यम से धनबाद को नई पहचान दिलाने की आवश्यकता पर भी बल दिया।
एमपी ने उद्यमी एवं समाजसेवी पिता-पुत्र को बताया पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास कर रहा है। देश की उन्नति व जनता के लिए लगातार काम हो रहा है। पीएम मोदी के नेतृत्व का पूरे विश्व में डंका बज रहा है। एमपी ने केंद्र सरकार की योजनाओं से समाजसेवी को अवगत कराया। प्रसिद्ध उद्यमी एवं समाजसेवी परशुराम सिंह ने एमपी द्वारा क्षेत्र में किये गये जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। खासकर गाया पुल चौरीकरण के लिए एमपी की पहल को सराहा। एमपी से धनबाद में अयरपोर्ट के लिए ठोस पहल करने की मांग की।
परशुराम सिंह और राजेश सिंह ने भी सांसद के इस सौजन्य भेंट को प्रेरणादायक बताया और क्षेत्र के विकास में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर राजेश सिंह के पुत्र अरमानआनंद के अलावा सुनील चौधरी, मनीष भारती सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह सौहार्दपूर्ण और सकारात्मक रहा।