Advertisement

पटना। राजधानी पटना की पत्रकार नगर पुलिस ने बिहार के मोस्ट वांटेड साइबर क्रिमिनल मुन्ना कुमार (30) को अरेस्ट कर जेल भेज दिया है।
पुलिस ने उसके पास से 60 ATM और डेढ़ लाख रुपये कैश बरामद किया गया है। मुन्ना मूल रूप से पटना के ही बेलछी का रहने वाला था।पुलिस ने मुन्ना को राजेंद्र नगर गोलंबर के पास के एक ATM से ठगी के रुपये निकालने जा रहा था, उसी दौरान उसे दबोच लिया। पुलिस को देखते ही उसका एक साथी बाइक से भाग निकला।

ADVERTISEMENT

2021 का आखिरी चंद्रग्रहण 19 नवंबर को, 600 साल बाद बनेगा खास संयोग

पुलिस पूछताछ में मुन्ना ने स्वीकार किया है कि वह लोगों को कॉल कर उन्हें इनाम मिलने, KYC कराने, लाटरी लगने जैसे लालच देकर ठगी करता था। साइबर क्रिमिनल गैंग का सरगना नालंदा निवासी शिवशकर उर्फ शंभुनाथ है। गैंग में मुन्ना व अन्य सात-आठ लोग हैं। जब मुन्ना ATM से रुपये निकालने गया था तो शंभुनाथ उसके साथ ही था। पुलिस को आते देख वह छोड़कर बाइक से भाग निकला।
बाइपास में महंगी जमीन खरीद बना रहा करोड़ों का मकान
मुन्ना ने पुलिस को बताया है कि वे लोग ठगी के रुपये का इस्तेमाल ऐशो-आराम की जिंदगी जीने के लिए करते थे। शंभुनाथ इन रुपये ने पटना के बाइपास के छोटी पहाड़ी मोहल्ले में एक तीन मंजिला आलिशान घर बनवा रहा है। इस जमीन और बनवाने की लागत लाखों रुपयों में है। पुलिस ने मुन्ना के बताये मकान की पहचान कर ली गई है। उसे जब्त करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।