Advertisement

बलिया। यूपी के बलिया में पुलिस कांस्टेबल ने SP डॉ. विपिन ताडा की गाड़ी को वन-वे में घुसने से रोक दिया। दूसरी ओर से जाने का इशारा किया। एसपी ने भी गाड़ी का शीशा नीचे किया और जवान को अपने पास बुलाकर शाबासी दी। 

ADVERTISEMENT

एसपी मंगलवार को शहर में जारी वन वे ट्रैफिक प्लान का जायजा लेने के लिए निकले थे। एसपी ऑफसि से निकली गाड़ी चित्तू पांडेय चौराहा से स्टेशन की ओर घूमी। वहां से वैशाली रोड होते हुए एसपी की गाड़ी ओक्डेनगंज चौराहे पर पहुंची।वहां से उनकी गाड़ी वन वे की तरफ घूम गई। यह देखते ही चौराहे पर नये नियमों का पालन कराने के लिए तैनात ट्रैफिक कांस्टेबल पुष्पेंद्र सिंह व पीआरडी जवान ने गाड़ी को रोक दिया। बताया कि वन वे नियम लागू है, आप दूसरे रास्ते से जाएं।

गाड़ी को रोकते ही पीछे चल रहे पुलिसकर्मियों को मानो सांप सूंघ गया। ड्राइवर ने गाड़ी एक तरफ खड़ी की और कप्तान ने गाड़ी का शीशा नीचे कर कांस्टेबल को पास बुलाया। तब तक अन्य पुलिसकर्मी भी अपने वाहनों से उतरकर एसपी की गाड़ी के पास खड़े हो गये। डरते-डरते कांस्टेबल पुष्पेंद्र एसपी के पास पहुंचे। एसपी ने उनका परिचय पूछने के साथ पूछा कि तुम्हें पता है तुमने किसकी गाड़ी रोकी है।
कांस्टेबल शांत खड़े रहा, तभी अचानक डॉ. विपिन ताडा मुस्कुराए और तत्काल अपनी जेब से 501 रुपये निकालकर उसकी ओर बढ़ा दिया। वह हिचकिचा रहा था तो उन्होंने कहा कि लो यह तुम्हारा इनाम है, तुमने अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी और निर्भयता से निभाई है। इसके बाद एसपी की गाड़ी नियम के अनुसार दूसरे रास्ते की ओर मुड़ गई।