पटना। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण के बीच ही बिहार में विधानसभा चुनाव फिक्स डेंट पर ही होंगे। इलेक्शन कमीशन ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए नई गाइडलाइन जारी कर दी है। इसके अनुसार कैंडिडेट को विधानसभा चुनाव में Online Nomination दाखिल करने को कहा गया है।
संभावना जतायी जा रही है कि इलेक्शन कमीशन की ओर से चुनाव की डेट का ऐलान 20 सितंबर तक कर दिया जायेगा। कोरोना संक्रमण को देखते हुए वोटिंग दो फेज में होगा। कोरोना पॉजिटिव लोगों के लिए अलग Polling Booth बनायें जायेंगे।
पहली बार कैंडिडेट का ऑनलाइन नॉमिनेशन
विधानसभा चुनाव के लिए पहली बार उम्मीदवारों को ऑनलाइन नामांकन दाखिल करना होगा। सिक्योरिटी की राशि भी ऑनलाइन जमा करनी होगी। प्रचार के लिए घर-घर जाकर पांच लोगों को जनसंपर्क की अनुमति दी गई है। रोड शो और चुनावी रैली के लिए होम मिनिस्टरी की गाइडलाइन फॉलो करने का निर्देश दिया गया है।
और भी पढ़ें
- धनबाद: BCCL में माइनिंग कैडर के 4 चीफ मैनेजर का ट्रांसफर, तीन एजीएम बनाये गये
- धनबाद में अपराधियों पर तीसरी नजर! 53 संवेदनशील स्थलों पर लगेंगे 193 CCTV कैमरे
- Dhanbad : INMOSSA ने कतरास एरिया व AKWMC कोलियरी में गठित की नई समितियां
- सेंधा नमक खाते हैं तो रहें सावधान! आयोडीन की कमी से बढ़ सकता है हड्डियों का खतरा
एक बूथ पर नहीं रहेंगे 1000 से अधिक वोटर
इसके पहले मिली जानकारी के अनुसार पोलिंग बूथ पर भीड़-भाड़ न हो, इसके लिए उनकी संख्या 50 परसेंट बढ़ाई जायेंगी। पिछले चुनाव में 72 हजार पोलिंग बूथ थे, जो इस साल 1.6 लाख किये जा सकते हैं। एक बूथ पर 1000 से अधिक वोटर नहीं रहेंगे।
कोरोना संक्रमित वोटरों के लिए बूथ
कोरोना संक्रमित वोटरों के लिए अलग पोलिंग बूथ रहेंगे। सोशल डिस्टैंसिंग का पूरा ख्याल रखा जायेगा। ऐसे बूथ पर वहां पोलिंग स्टाफ पीपीई किट पहनकर रहेंगे। वोटिंह के समय वोटर ईवीएम को नहीं छू सके, इसकी भी व्यवस्था की जायेगी। पोलिंग स्टाफ पारदर्शी प्लास्टिक सीट के पीछे रहेंगे।