होम /
पटना / बिहार: जीतन राम मांझी के मिनिस्टर बेटे के बंगले में लगी आग, बाल-बाल बचे परिवार के लोग, लाखों के नुकसान की आशंका
बिहार: जीतन राम मांझी के मिनिस्टर बेटे के बंगले में लगी आग, बाल-बाल बचे परिवार के लोग, लाखों के नुकसान की आशंका
बिहार सिंचाई एवं अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण मंत्री संतोष कुमार सुमन के राजधानी पटना स्थित आवास में बुधवार सुबह आग लग गई। आग लगते ही अफरातफरी मच गई। फायर ब्रिगेड की टीम मिनिस्टर समेत परिवार के लोगों को सुरक्षित निकाल कर आग बुझाया।
पटना। बिहार सिंचाई एवं अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण मंत्री संतोष कुमार सुमन के राजधानी पटना स्थित आवास में बुधवार सुबह आग लग गई। आग लगते ही अफरातफरी मच गई। फायर ब्रिगेड की टीम मिनिस्टर समेत परिवार के लोगों को सुरक्षित निकाल कर आग बुझाया।
बताया जाता है कि आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी थी। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। एक्स सीएम जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन के आवास में सुबह लगभग 8.30 बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयावह रूप अख्तियार कर लिया। मिनिस्टर व परिवार के सदस्य आवास से निकल गये। सचिवालय एवं छज्जू बाग से फायर बिग्रेड की दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया। मिनिस्टर के आवास में सुबह में अचानक आग की लपटें उठने लगीं तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस व फायर बिग्रेड को सूचना दी गई। मिनिस्टर और उनके परिवार के लोगों को आवास से बाहर निकालकर सुरक्षित जगह पहुंचा दिया गया।
About the Author
Abhay Kumar
अभय कुमार प्रिंट पत्रकारिता में लगभग 30 वर्षों का अनुभव रखने वाले एक अनुभवी, जुझारू एवं निष्पक्ष वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वे Threesocieties.com के डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म और Three society Magazine में मैनेजिंग एडिटर के रूप में कार्यरत हैं।
उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 1995 में धनबाद से की। मगध विश्वविद्यालय से स्नातक अभय कुमार ने अपने तीन दशक से अधिक लंबे पत्रकारिता सफर में प्रभात खबर और हिन्दुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में क्राइम और राजनीतिक रिपोर्टिंग की है। झारखंड और बिहार की अपराध, राजनीति और प्रशासनिक गतिविधियों की गहरी समझ उनकी रिपोर्टिंग की सबसे बड़ी विशेषता रही है।
क्राइम जर्नलिज्म उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। उन्होंने वर्षों तक संगठित अपराध, कानून-व्यवस्था, पुलिस प्रशासन, चुनावी राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर कई महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण प्रकाशित किए हैं।
वर्तमान में अभय कुमार Threesocieties.com के लिए देश-विदेश की प्रमुख घटनाओं, राजनीतिक विश्लेषण, एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल खबरों तथा समसामयिक विषयों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी लेखन शैली गहन शोध, निष्पक्षता और तथ्यों पर आधारित पत्रकारिता के लिए जानी जाती है।
पत्रकारिता के तीन दशक से अधिक के अनुभव के साथ अभय कुमार का उद्देश्य पाठकों तक सत्य, पारदर्शिता और विश्वसनीयता के सिद्धांतों पर आधारित सटीक और भरोसेमंद समाचार पहुंचाना है।