पटना। बिहार की राजधानी पटना के जक्कनपुर इलाके के संजय नगर रोड नंबर 10 में शुक्रवार की रात लगभग 10 बजे एसटीएफ ने एनकाउंटर में सारण के एक कुख्यात क्रिमिनल को मार गिराया है। मारे गये क्रिमिनल की पहचान अजय कुमार राय उर्फ काका के रूप में हुई है। कुख्यात सोना लुटेरा अजय कुमार राय चंदन सोनार गैंग का प्रमुख सदस्य था।
यह भी पढ़ें:Bihar:आलोक राज हटाये गये , विनय कुमार बने बिहार के DGP
और भी पढ़ें
- 26 साल बाद जेल से बाहर आएगा गुरुदास चटर्जी हत्याकांड का शूटर उमेश सिंह
- मनीष कश्यप को सरप्राइज देने मुंबई पहुंचीं अनुष्का शर्मा, कहा- Love Life का चेहरा देखना था
- फेसबुक लाइव के दो घंटे बाद आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत, पुलिस पर लगाए थे आरोप
- IIT (ISM) धनबाद को बड़ी सफलता, बैटरी की गर्मी नियंत्रित करने वाली तकनीक पेटेंट

एसटीएफ के इंस्पेक्टर दिवाकर को भी गोली लगी
एनकाउंटर में एसटीएफ के इंस्पेक्टर दिवाकर को भी गोली लगी है। पुलिस इंस्पेक्टर का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। एनकाउंटर के बाद एसटीएफ और पटना पुलिस के अफसर मौके पर पहुंच मामले की जानकारी ली। मारे गये क्रिमिनल के पास से पिस्टल व गोलियां बरामद की गयी हैं।

बताया जाता कि अजय राय के खिलाफ हरियाणा व बिहार के सारण और आरा में नौ क्रिमिनल केस र्ज हैं। इनमें सबसे अधिक सारण में हैं। डकैती, लूट, हत्या और आर्म्स एक्ट के मामले में वह वांछित था। पटना में छह वर्षों बाद यह दूसरी एनकाउंटर है। इसके पूर्व पाटलिपुत्र स्टेशन से कुछ दूर पूर्वी गोला रोड में एनकाउंटर में कुख्यात अभिषेक कुमार उर्फ मुचकुंद मारा गया था, उसपर 50 हजार का इनाम था।