पटना। बिहार में पटना जिले के बिक्रम ब्लॉक के निसरपुरा बुनियादी स्कूल की प्रिंसिपल को स्कूल देर से आने का कारण पूछने पर शनिवार को कमरे में बंदकर तीन टीचर्स ने को जमकर पिटाई कर दी। स्कूली बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे और प्रिंसिपल को बचाया।
यह भी पढ़ें:महाराष्ट्र: सांगली में स्कूल की क्लास में मिले हैंड ग्रेनेड, बाल-बाल बची स्टूडेंट्स की जान
प्रिंसिपल शारदा कुमारी ने बिक्रम पुलिस स्टेशन में टीचररानी कुमारी, ऋतुराज और रूपा रानी के विरुद्ध बंधक बनाकर मारपीट करने की एफआइआर दर्ज कराई। जांच के बाद डीएम डा. चंद्रशेखर सिंह ने तीनों दोषी टीचर को सस्पेंड करते हुए 24 घंटे में सूचना देने का निर्देश बीडीओ को दिया है। प्रिंसिपल ने बताया कि शनिवार की सुबह नौ बजे के वह स्कूल पहुंचीं। उस समय रानी कुमारी, ऋतुराज और रूपा रानी स्कूल नहीं पहुंची थीं। देर से स्कूल आने का कारण पूछते ही तीनों शिक्षिकाएं भड़क गईं। तीनों ने उसे कमरे में बंद कर दिया और मारपीट की। शोर मचाने पर बच्चे कमरे के बाहर जमा होकर चिल्लाने लगे। बच्चों की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण पहुंच गए और दरवाजा खुलवा कर बचाव किया।
प्रिंसिपल का कहना है कि रानी कुमारी स्कूल के प्रभार में नहीं हैं। इसके बाद भी वे ऑफिस का जरूरी रजिस्टर अपने पास रखती हैं। अब तक प्रभार भी नहीं दिया है। तीनों टीचर स्कूल से अक्सर गायब रहती हैं। शारदा ने बताया कि पूर्व में भी उनके साथ आरोपित टीचर ने दुर्व्यवहार किया था। इसकी जानकारी सीनीयर अफसरों को दी गई थी। शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं की गई।
और भी पढ़ें
- दीपावली से पहले झरिया में मिलावट का खेल बेनकाब, 360 किलो बताशे-सेवई जब्त
- अनंत सिंह पर कार्रवाई की जल्दबाजी, BJP विधायक राजू सिंह पर चुप्पी क्यों? भड़के पप्पू यादव
- BCCL में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 6 GM-स्तर के अधिकारियों का तबादला; देखें लिस्ट
- ड्यूटी पर तैनात ASI ने चलाई गोलियां, मधुबनी में एक की मौत, 3 घायल
मनमानी करती हैं तीनों टीचर्स
स्कूल की प्रिंसिपल शारदा कुमारी ने बताया कि स्कूल में एक से पांच क्लास की पढ़ाई होती है। यहां 175 बच्चे नामांकित हैं। शिक्षकों की संख्या छह है। टीचर रानी कुमारी, ऋतुराज और रूपा रानी गौड़ मनमानी करते हुए अक्सर स्कूल 11 बजे के बाद आती हैं। उपस्थिति दर्ज कराने के बाद स्कूल बंद होने से पहले ही घर चली जाती हैं। मारपीट की सूचना के बाद बीडीओ प्रशांत कुमार एवं बीईओ राम विलास रमण ने प्रिंसिपल शारदा कुमारी, स्कूली बच्चों एवं रसोईया से पूछताछ की। बीडीओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोषी लोगों पर करवाई होगी। वहीं थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले को लेकर आवेदन दिया गया है। जांच की जा रही है।