Advertisement

बोकारो। बेरमो पुलिस स्टेशन एरिया डीवीसी रामनगर निवासी शशि भूषण शर्मा के पुत्र रजनीश शर्मा (24) को लव मैरिज करना महंगा पड़ गया। परिजनों ने उसे  नाता तोड़ लिया है। माता-पिता ने संपत्ति से बेदखल करते हुए रजनीश को मृत घोषित कर दिया है। 
रजनीश का मंगलवार को करगली बाजार निवासी दिलीप कुमार शर्मा की पुत्री शिल्पी कुमारी (22) के साथ लेव मैरिज हुआ था। विवाद को रजनीश ने फैमिली वालों ने स्वीकृति नहीं दी और उससे नाता तोड़ लिया। रजनीश ने पिता व बाई सिर मुड़वा कर उसे मृत घोषित कर श्राद्धकर्म की तैयारी कर रहे हैं।
रजनीश के पिता शशि भूषण शर्मा ने इसकी लिखित जानकारी मीडिया को दी है।उन्होंने बताया है कि मंगलवार को बैंकमोड़ फुसरो स्थित देवी मंदिर में मेरे पुत्र रजनीश के साथ शिल्पी कुमारी का विवाह हुआ है। शादी के बाद रामनगर स्थित आवास में सामाजिक बैंठक करायी गयी थी। बैठक में समाज के समक्ष रजनीश शर्मा ने बॉन्ड बनाकर दिया कि मैंने अपनी मर्जी से युवती से विवाह किया है।अब हमलोग अलग रहकर पारिवारिक जीवन व्यतित करेंगे। अब पैतृक घर, संपत्ति आदि से कोई अधिकार नहीं रहेगा। आगे भी कभी दावेदारी नहीं करेंगे।

ADVERTISEMENT

शशि भूषण ने कहा है कि ऐसे में अब से पुत्र रजनीश से हमारा कोई रिश्ता नहीं रहेगा। घर व पारिवारिक संपत्ति से उसे बेदखल करने की प्रक्रिया कोर्ट द्वारा की जायेगी। लव मैरिज पर परिजनों की सख्ती को लेकर एरिया में तरह-तरह की चर्चा है।