होम /
नई दिल्ली / CISCE और ISC बोर्ड की 12 वीं की एग्जाम कैंसिल अन्य बोर्ड भी जल्द लेंगे फैसला
CISCE और ISC बोर्ड की 12 वीं की एग्जाम कैंसिल अन्य बोर्ड भी जल्द लेंगे फैसला
कोरोना संक्रमण के कारण CBSE के बाद CISCE, ISC बोर्ड ने भी क्लास 12 की एग्जाम कैंसिल कर दी है। सीआईएससीई के अध्यक्ष डॉ जी इम्मानुएल ने कहा कि इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट बोर्ड की 12 वीं की एग्जाम कैंसिल कर दी गई है।
नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण के कारण CBSE के बाद CISCE, ISC बोर्ड ने भी क्लास 12 की एग्जाम कैंसिल कर दी है। सीआईएससीई के अध्यक्ष डॉ जी इम्मानुएल ने कहा कि इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट बोर्ड की 12 वीं की एग्जाम कैंसिल कर दी गई है।
रिजल्टको संकलित करने पर अंतिम निर्णय लिया जाना बाकी है। सीआइएससीई के बोर्ड सचिव गेरी अराथून ने कहा कि कोविड की स्थिति को देखते हुए क्लास 12 की बोर्ड एग्जाम कैंसिल कर दी गयी है।
यूपी, झारखंड, बिहार समेत अन्य बोर्ड एग्जाम भी अब कैंसिल किये जाने की संभावना बढ़ गयी है। जल्द ही इस मामले में निर्णय लिया जा सकता है।
About the Author
Abhay Kumar
अभय कुमार प्रिंट पत्रकारिता में लगभग 30 वर्षों का अनुभव रखने वाले एक अनुभवी, जुझारू एवं निष्पक्ष वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वे Threesocieties.com के डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म और Three society Magazine में मैनेजिंग एडिटर के रूप में कार्यरत हैं।
उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 1995 में धनबाद से की। मगध विश्वविद्यालय से स्नातक अभय कुमार ने अपने तीन दशक से अधिक लंबे पत्रकारिता सफर में प्रभात खबर और हिन्दुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में क्राइम और राजनीतिक रिपोर्टिंग की है। झारखंड और बिहार की अपराध, राजनीति और प्रशासनिक गतिविधियों की गहरी समझ उनकी रिपोर्टिंग की सबसे बड़ी विशेषता रही है।
क्राइम जर्नलिज्म उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। उन्होंने वर्षों तक संगठित अपराध, कानून-व्यवस्था, पुलिस प्रशासन, चुनावी राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर कई महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण प्रकाशित किए हैं।
वर्तमान में अभय कुमार Threesocieties.com के लिए देश-विदेश की प्रमुख घटनाओं, राजनीतिक विश्लेषण, एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल खबरों तथा समसामयिक विषयों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी लेखन शैली गहन शोध, निष्पक्षता और तथ्यों पर आधारित पत्रकारिता के लिए जानी जाती है।
पत्रकारिता के तीन दशक से अधिक के अनुभव के साथ अभय कुमार का उद्देश्य पाठकों तक सत्य, पारदर्शिता और विश्वसनीयता के सिद्धांतों पर आधारित सटीक और भरोसेमंद समाचार पहुंचाना है।