नई दिल्ली। पैगंबर मोहम्मद साहब के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ जुमे की नमाज के बाद देशभर के कई शहरों में मुस्लिम समुदाय ने प्रदर्शन किया । तेलंगाना, दिल्ली, कोलकाता, हैदराबाद, हावड़ा , उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, लखनऊ और प्रयागराज , बिहार भोजपुर, भागलपुर व झारकंड के रांची में प्रदर्शन किया गया। प्रयागराज व रांची में भारी बवाल हुआ। उपद्रवियों ने पत्थरबाजी व फायरिंग की। इसमें पुलिस व प्रशासनिक अफसर चोटिल हुए हैं।

उत्त प्रदेश के प्रयागराज, मुरादाबाद और सहारनपुर में नमाजियों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। प्रयागराज में हुए पथराव में डीएम-एसएसपी घायल हुए हैं।र एसपी की गाड़ी टूट गई है। सड़कों पर आगजनी की गयी है। हालात इतने बिगड़ गए कि एडीजी को बंदूक उठानी पड़ी। अर्धसैनिक बलों में भी कुछ घायल हुए हैं।सहारनपुर में जुमे की नमाज के बाद अल्लाह-हू-अकबर के नारे लगे। दहशत में आस-पास की दुकानों के शटर गिर गए। इसके बाद यहां पथराव किया गया है।
#WATCH People in large numbers protest at Delhi's Jama Masjid over inflammatory remarks by suspended BJP leader Nupur Sharma & expelled leader Naveen Jindal, earlier today
No call for protest given by Masjid, says Shahi Imam of Jama Masjid. pic.twitter.com/Kysiz4SdxH— ANI (@ANI) June 10, 2022और भी पढ़ें
- धनबाद: BCCL में माइनिंग कैडर के 4 चीफ मैनेजर का ट्रांसफर, तीन एजीएम बनाये गये
- धनबाद में अपराधियों पर तीसरी नजर! 53 संवेदनशील स्थलों पर लगेंगे 193 CCTV कैमरे
- Dhanbad : INMOSSA ने कतरास एरिया व AKWMC कोलियरी में गठित की नई समितियां
- सेंधा नमक खाते हैं तो रहें सावधान! आयोडीन की कमी से बढ़ सकता है हड्डियों का खतरा
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्य के कई शहरों में पत्थरबाजी की घटनाओं के बाद दंगाइयों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस मुख्यालयों से एसीएएस होम अवनीश अवस्थी, एक्टिंग डीजीपी, एडीजी लॉ एंड ऑर्डर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। ACS होम अवनीश अवस्थी ने जिले के अफसरों से नमाज के बाद की रिपोर्ट मांगी है।प्रयागराज में मुस्तफा कॉम्प्लेक्स के पास जमकर पत्थरबाजी करने के साथ ही दंगाइयों ने पीएसी की वैन में आग लगा दी। फायर ब्रिगेड ने जल्द ही इस पर काबू पा लिया।

तेलंगाना में भी हुआ विरोध प्रदर्शन
तेलंगाना के मक्का मस्जिद के बाहर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस पुलिस ने हस्तक्षेप किया और प्रदर्शन कर रही भीड़ पर काबू कर लिया। इलाके में पुलिस की तैनाती भी बढ़ा दी गई है।समुदाय विशेष की मांग है कि नुपुर शर्मा और नवीन जिंदल को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। इस क्रम में देश की राजधानी दिल्ली स्थित जामा मस्जिद के बाहर प्रदर्शन किया गया। हालांकि शाही इमाम ने कहा, 'ऐसे किसी विरोध प्रदर्शन के लिए एलान नहीं किया गया था।' जुमे की नमाज के बाद जामा मस्जिद के बाहर लोगों ने नुपुर शर्मा और अन्य लोगों की गिरफ्तारी की मांग की। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस बल की भी तैनाती की गई है।डीसीपी श्वेता चौहान ने कहा, 'जामा मस्जिद में नमाज के लिए करीब 1,500 लोग जमा थे। नमाज के बाद करीब 300 लोग बाहर आए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। 10-15 मिनटों में ही हमने हालात को नियंत्रण में कर लिया। बिना अनुमति के ही विरोध प्रदर्शन सड़क पर हो रहा था इसलिए हम कानूनी कार्रवाई करेंगे।
रांची में भारी बवाल, पत्थरबाजी में आधा दर्जन पुलिसकर्मी चोटिल
झारखंड की राजधानी रांची का मेन रोड में पुलिस पर पथराव शुरू हो गई। बेकाबू भीड़ ने पुलिस को निशाना बनाया जबकि आसपास की दुकानों और एक धार्मिक स्थल पर भी पत्थर फेंके। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आगे आयी पुलिस को भी भागना पड़ा। इस पथराव में सिटी एसपी अंशुमान कुमार, डेली मार्केट थाना प्रभारी अवधेश ठाकुर, कोतवाली थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद सहित कई पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उपद्रवियों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस लगातार टीयर गैस छोड़ कर रही है।