• नैनो यूरिया तरल के पांचवें संयंत्र के भूमि पूजन और शिलान्यास

देवघर। झारखंड के बाबा नगरी देवघर में आयोजित बीजेपी की विजय संकल्प रैली में सेंट्रल होम व सहकारिता मिनिस्टर अमित शाह स्टेट के सीएम हेमंत सोरेन पर जमकर बरसे। जसीडीह इफको ग्राउंड में रैली को संबोधित करते हुए शाह ने हेमंत व जेएमएम पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार को देश की सबसे भ्रष्ट सरकार करार दिया।

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:IIT ISM cultural fest Srijan: म्यूजिक, फैशन और टेकनीक का जलवा, पहले दिन 10 इवेंट्स का हुआ आयोजन


होम मिनिस्टर अमित शाह ने अपना संबोधन शुरू करते हुए कहा कि देवघर की इस भूमि और बाबा के चरणों में मेरा सादर प्रणाम। यहां के कंकर-कंकर में शंकर का वास है। जय जोहार। इसके बाद शाह ने कहा कि विश्व में सबसे पहले तरल नैनो यूरिया बना कर इफको ने एक बहुत बड़ा काम किया है। देवघर की इस पवित्र भूमि पर बना ये कारखाना पूरे संथाल परगना का विकास सुनिश्चित करेगा। शाह ने कहा कि भारत में अगर कहीं सबसे ज्यादा भ्रष्ट सरकार है तो वो झारखंड में है... कोई मंत्री-मुख्यमंत्री बनता है तो हाथ से करप्शन करता है, लेकिन यहां तो ट्रैक्टर और रेलवे के वैगन से भ्रष्टाचार करना शुरू कर दिया गया है।


सेंट्रल होम मिनिस्टर ने अपने दो दिवसीय दौरे की शुरूआत बाबा बैद्यनाथ के दर्शन और पूजा के साथ की। इसके बाद उन्होंने देश के पांचवे नैनो तरल यूरिया संयंत्र का शिलान्यास देवघर में किया।नो तरल यूरिया संयंत्र के शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए होम मिनिस्टर ने कहा कि देवघर की इस भूमि और बाबा के चरणों में मेरा सादर प्रणाम। यहां के कंकर-कंकर में शंकर का वास है। जय जोहार। इसके बाद शाह ने कहा कि विश्व में सबसे पहले तरल नैनो यूरिया बना कर इफको ने एक बहुत बड़ा काम किया है।
आजादी के बाद पहली बार एक गरीब आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनीं 
होम मिनिस्टर ने कहा कि कोरोना में हमने तय किया था कि सरकार किसी भी घर का चूल्हा बंद नहीं होने देगी, हमने ढाई साल तक प्रति व्यक्ति-प्रति माह पांच किलो अनाज मुफ्त पहुंचाया है। अब एक और साल तक हम गरीबों को मुफ्त अनाज उपलब्ध करवायेंगे। उन्होंने कहा कि मोदी जी की सरकार ने गरीब, आदिवासी और पिछड़ों के हित को हमेशा वरीयता दी है। आजादी के बाद पहली बार एक गरीब आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनीं हैं, यह हर गरीब का सम्मान है... हर आदिवासी का सम्मान है। 

आम बजट में मध्यम वर्ग को राहत 
सेट्रल होम मिनिस्टर ने कहा कि आम बजट में मध्यम वर्ग को राहत देने का कार्य किया है। जिनकी आय सात लाख रुपये से कम है उनको इनकम टैक्स में छूट दी है। सरकार आदिवासी भाईयों के लिए 740 एकलव्य मॉडल स्कूल तैयार करेगी, जिसके लिए 38,000 शिक्षकों की भर्ती की जायेगी।
हेमंत बाबू चुनाव में आ जाओ, जनता आपको हटाने को तैयार बैठी है 
अमित शाह ने कहा कि  झारखंड सरकार द्वारा गरीबों और आदिवासियों के विकास का पैसा दिल्ली के दरबार में पहुंचाया जा रहा है। जनता सब जानती है... हेमंत बाबू चुनाव में आ जाओ, जनता आपको हटाने को तैयार बैठी है। वोट बैंक के लालच में यहां घुसपैठिए घुसाए जा रहे हैं, वो आदिवासियों की जमीन हथिया रहे हैं, बच्चियों पर अत्याचार कर रहे हैं और हेमंत बाबू... मुस्कुराते हुए यह सब देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में आदिवासियों की संख्या लगातार घट रही है। ये क्षेत्र साइबर क्राइम का हब बन गया है। यहां बच्चों को गलत रास्ते पर ले जाकर बड़े-बड़े अपराध हो रहे हैं। भारत सरकार ने साइबर क्राइम से लड़ने के लिए जितनी भी मदद देनी चाही... हेमंत बाबू किसी पर आगे नहीं बढ़े।

सेंट्रल होम मिनिस्टर के साथ मंच पर एक्स सीएम बाबूलाल मरांडी, रघुवर दास, सेंट्रल मिनिस्टर अन्नपूर्णा देवी, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, गोड्डा एमपी निशिकांत दूबे,आदित्या साहू, लक्ष्मीकांत बाजपेयी, सुनील सोरेन समेत अन्य उपस्थित थे। 

देवघर में नैनो यूरिया का पांचवा संयंत्र
वर्ल्ड के पहले नैनो यूरिया (तरल) के पांचवें संयंत्र देवघर ईकाई का भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह। इस  संयंत्र से सालाना छह करोड़ नैनो यूरिया बोटल का उत्पादन होगा, जिसमें एक बोटल पांच सौ मिली लीटर की होगी। इसकी नैनो यूरिया की देवघर से झारखंड, बिहार, बंगाल और उड़ीसा में आपूर्ति होगी। 
नैनो यूरिया से पूर्वी भारत के किसान के खेत का बढ़ेगा उत्पादन: अमित शाह 
सेट्ल होम एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नैनो यूरिया तरल के पांचवें संयंत्र के भूमि पूजन और शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते कहा कि इस संयंत्र से सालाना छह करोड़ नैनो यूरिया की पांच सौ ग्राम बोटल का  निर्माण होगा। यह पूर्वी भारत के बिहार,  बंगाल, उड़ीसा और झारखंड के किसान के खेत में उत्पाद बढाने में सहयोग करेगा। पांच सौ ग्राम की यह बोटल पूरी थैली यूरिया का विकल्प है। तरल यूरिया देश के भूमि संरक्षण की जरूरत है। पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भूमि संरक्षण को प्राथमिकता दी गई है। पीएम ने भूमि संरक्षण को प्रमुख मुद्दा बनाया है। इफको का यह प्रयास खाद के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने में बड़ा कार्य है। अब छह करोड़ यूरिया बैग का आयात नहीं करना होगा। उन्होंने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा अन्न भंडारण वाला देश होगा। देश के सभी तहसील में दो हजार टन के अन्न भंडारण का गोदाम बनेगा। इसके साथ ही पैक्स कम्यूनिटी सेंटर बनेगा। इसके लिए आदेश दे दिया है कि पैक्स से 300 सेवा का लाभ मिलेगा। इसमें जन्म मृत्यु प्रमाणपत्र, किसानों को अनापत्ति प्रमाणपत्र,  जिस पंचायत में बैंक नहीं है, वहां पैक्स से पैसे की भी निकासी होगी।
मौके पर इफको के चेयरमैन दिलीप भाई संघाणी, वाइस चेयरमैन बलवीर सिंह, एमडी डॉक्टर उदय शंकर अवस्थी ने स्वागत किया। इस दौरान निदेशक विपणन देवेन्द्र कुमार ने नैनो यूरिया की खासियत को समझाया। मंच पर गोड्डा एमपी निशिकांत दुबे समेत अन्य उपस्थित थे। 

सेंट्रल होम मिनिस्टर अमित शाह शनिवार को देवघर एयरपोर्ट पर उतरे। इसके बाद एयरपोर्ट से बाबा मंदिर और मेहर गार्डन से कार्यक्रम स्थल तक 20 स्थानों पर आमजन, कई संस्थाओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। बाबा मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद वे सीधे मैहर गार्डन पहुंचें, जहां लगभग एक घंटा रुकने के बाद जसीडीह औद्योगिक क्षेत्र में इफको के नैनो यूरिया प्लांट का शिलान्यास करने पहुंचे। जसीडीह औद्योगिक क्षेत्र में इफको के नाम से 20 एकड़ जमीन आवंटित है।शिलान्यास के बाद यहां पर वे किसानों को संबोधित करेंगे। इसके बाद इफको मैदान में विजय संकल्प रैली को संबोधित किया। होम मिनिस्टर यहां से रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ के शताब्दी वर्ष के समापन समारोह में भाग लेने गये।आरके मिशन में कार्यक्रम करने के बाद वापस मैहर गार्डन लौट गये।अमित शाह रविवार को सत्संग आश्रम जायेंगे। वहीं से एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान कर वहां से दिल्ली के लिए रवाना हो जायेंगे।