Advertisement

धनबाद। कोयला राजधानी धनबाद के पुटकी परसिया स्थित डीएम पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव सह पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न हो गया। मौके पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
यह भी पढ़ें:Jharkhand: लातेहार पुलिस ने 13 वर्ष से फरार JSJM सुप्रीमो राजेश सिंह खरवार को किया अरेस्ट 

ADVERTISEMENT

समारोह का उद्घाटन बोकारो आईजी सह चीफ गेस्ट डॉ माईकल राज एस, धनबाद प्रखंड प्रमुख आरती देवी, स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर मनोज कुमार महतो (मनी), चेयरपर्सन सुजाता महतो व प्रिंसिपल गुंजन ओरड़ा ने किया। मौक पर विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। 

समारोह को संबोधित करते हुए आईजी माईकल राज एस ने डीएम पब्लिक स्कूल की जमकर सराहना की। स्कूल की छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इन बच्चों ने कार्यक्रम से  मौके पर मौजूद अतिथियों, अभिभावकों व अन्य गणमान्य लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। 

समारोह में एसपी रुरल कपिल चौधरी, डीएसपी (लॉ एंड ऑर्डर) नौशाद आलम, एनामुल हक,रेणुका सिंह,पंसस कुसुम देवी,चमेली देवी व विजय पासवान,लक्ष्मी देवी,प्रमोद कुमार,राजू शर्मा,दिलीप महतो,रवींद्र महतो,गंगाधर महतो,दिवाकर महतो,अरूण महतो,रमेश प्रसाद महतो,रजीव महतो समेत अन्य उपस्थित थे।