Advertisement

धनबाद। कोयला राजधानी धनबाद के बाघमारा पुलिस स्टेशन एरिया माटिगढ़ हाट मेन क्लोनी निवासी मजदूर लीडर राम गोपाल मिश्रा के घर पर बुधवार की देर रात क्रिमिनलों ने हमला कर दिया। क्रिमिनलों ने जनता मजदूर संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष के घर पर पथराव किया। घर के बाहर खड़ी तीन एम्बुलेंस क्षतिग्रस्त हो गई। 

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:Jharkhand: JJMP के एरिया कमांडर सत्येंद्र उरांव ने लातेहर पुलिस के समक्ष किया सरेंडर
राम गोपाल मिश्रा ने बीसीसीएल ब्लॉक दो में टेंडर के माध्यम से चलाने के लिए तीन नये एम्बुलेंस लाकर रखा गया था। घटना से मजदूर लीडर व उनका पूरा परिवार दहशत में है। उन्होंने बाघमारा पुलिस स्टेशन में घटना लिखित शिकायत देकर दोषियों पर कार्रवाई का मांग की है। पुलिस मौके पर पहुंच छानबीन की है। 
राम गोपाल मिश्रा ने ने कहा कि बुधवार देर रात लगभग 11 बजे अपराधियों ने घर पर पथराव किया। इससे घर के बाहर खड़ी तीन नए एम्बुलेंस गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई।  घर में लगे एसी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। तीनो एम्बुलेंस बीसीसीएल ब्लॉक दो में टेंडर के माध्यम से चलने के लिए स्वीकृत हुआ था। उनकी किसी से कोई दुश्मनी नही है। उनका कहना है कि किसी बड़े लोगो की साजिश है। क्रिमिनलों की मंशा केवल वाहनो को क्षतिग्रस्त करना नही था। घर पर भी पथराव किया गया है। घटना की सूचना पाकर बाघमारा पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच की।