धनबाद। BCCL के सीएमडी समीरन दत्ता ने ECL के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक का एडीशनल चार्ज संभाल लिया है। केन्द्रीय कैबिनेट की नियुक्ति समिति के अनुमोदन उपरांत कोयला मंत्रालय, भारत सरकार और कोल इंडिया लिमिटेड के आदेशों के आलोक में समीरन दत्ता ने ईसीएल सीएमडी का चार्ज लिया है।
यह भी पढ़ें:Jharkhand : बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल होटवार के जेल सुपरिटेंडेंट का ट्रांसफर
और भी पढ़ें
- धनबाद में मिलावट पर बड़ी कार्रवाई: 1200 किलो लड्डू नष्ट, मद्रास कैफे पर जुर्माना
- धनबाद के धैया में चला बुलडोजर, 1.03 एकड़ वन भूमि और सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त
- JPSC घोटाले में बड़ा खुलासा: 11 अभ्यर्थियों से वसूले एक करोड़, लैपटॉप में मिले 24 नाम
- मधुबनी गोलीकांड: ग्रामीण की मौत पर बवाल, DM का कॉलर पकड़ा; फरार ASI पर 25 हजार इनाम
श्री समीरन दत्ता ने ईस्टर्न कोलफ़ील्डस लिमिटेड के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक का पदभार ग्रहण किया
— Eastern Coalfields Limited (@easterncoal) December 28, 2023
केन्द्रीय कैबिनेट की नियुक्ति समिति के अनुमोदन उपरांत कोयला मंत्रालय, भारत सरकार और कोल इंडिया लिमिटेड के आदेशों के आलोक में श्री समीरन दत्ता ने आज दिनांक 28.12.2023 को #TeamECL pic.twitter.com/kdFVw8qlvV
समीरन दत्ता ने सर्वप्रथम ईसीएल हेडक्वार्टर स्थित शहीद स्मारक में श्रद्धा-सुमन अर्पित किया। इस मौके पर ईसीएल के सभी डायरेक्टर्स व सीनीयर अफसरों ने पुष्प-गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। उन्होंने डायरेक्टर्स व सीनीयर अफसरों के साथ बैठक की और महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी ली। आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उल्लेखनीय हैं कि समीरण दत्ता 28 दिसंबर 2021 से बीसीसीएल के सीएमडी के पद पर भी कार्यरत हैं। उनके कार्यकाल में बीसीसीएल ने 20 प्रतिशत से अधिक सीएजीआर ग्रोथ हासिल की है। वें अगस्त 1988 में बीसीसीएल, धनबाद में कोयला उद्योग में शामिल हुए। अप्रैल 1990 में कोल इंडिया लिमिटेड, कोलकाता में ट्रांसफर हुए, जहां उन्होंने विभिन्न क्षमताओं में कार्य किया। इसके उपरांत उन्हें जनवरी 2018 में जीएम (वित्त) के पद पर प्रमोट किया गया।
श्री दत्ता ने 18 जुलाई 2019 से बीसीसीएल में डायरेक्टर (वित्त) का कार्यभार संभाला। उन्हें ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड, में निदेशक (वित्त) के अतिरिक्त प्रभार की जिम्मेदारी भी दी गई थी। उन्हें एक जुलाई 2021 से 27 दिसंबर 2021 तक कोल इंडिया लिमिटेड के निदेशक (वित्त) का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया था। उन्होंने फरवरी 2022 से अप्रैल 2022 तक संक्षिप्त अवधि के लिए सीएमपीएफओ के आयुक्त के रूप में भी कार्य किया। वे इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के एसोसिएट सदस्य भी हैं।
कोयला उद्योग में तीन दशकों से अधिक के विशाल अनुभव के धनी, श्री दत्ता को 28 दिसंबर 2023 से ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक का प्रभार सौंपा गया है।
इनमोसा ने किया भव्य स्वागत

इनमोसा के द्वारा सीएमडी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। मौके पर इनमोसा के केंद्रीय महामंत्री पी एन मिश्रा एवं उप महामंत्री कुश कुमार सिंह के साथ बड़ी संख्या में केन्द्रीय कमिटी के सदस्य मौजूद थे. सीएमडी समीरण दत्ता ने कहा कि, "इनमोसा के सहयोग से बीसीसीएल ने अपना लक्ष्य हासिल किया है। उन्होंने सुरक्षा एवं उत्पादन को देखते हुए ईसीएल का भी लक्ष्य हासिल करने में इनमोसा से सहयोग की अपील की है।

इस मौक़े पर इनमोसा से अजित सिंह, एम पी चौहान, विजय यादव, अशोक कनोजिया, यशवंत कुमार सिंह, मुहम्मद अनवर शाहिद मल्लिक, शंभु चौहान, अरुण कुमार दुबे, समीर चक्रवर्ती आदि लोग मौजूद थे।