धनबाद। बीसीसीएल की स्वत्रंत निदेशक शशि सिंह ने मंगलवार को ब्लॉक दो एरिया के दौरे के क्रम में अफसरोंसाथ केशरगढ़-बेलियाटांड़ बस्ती जाकर रैयतों से मुलाकात की। लोगों से बस्ती खाली कराने पर चर्चा की। मौके पर बीजेपी एमएलए ढुल्लू महतो ने निदेशक को ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत कराया। बातचीत के दौरान एमएलए ब्लॉक दो जीएम चितरंजन कुमार पर भड़क गये।
यह भी पढ़ें:Bihar: RJD जिलाध्यक्ष और प्रदेश कमेटी की लिस्ट जारी, MY कोर वोटरों का रखा गया ख्याल
एमएलए ने स्वतंत्र निदेशक के सामने जीएम को चुप रहने को कहा। एमएलए ने कहा कि कोलियरी से मात्र सौ गज दूरी पर डेंजर जोन में बस्ती है। मैनेजमेंट नियोजन देने में असमर्थता जता रहा है। नियोजन एवं पुनर्वास का मामला 35 वर्षों से लटका हुआ है। इस बाबत हाइ लेवल के साथ कई बार वार्ता हो चुकी है। 108 घर और 112 एकड़ जमीन के बदले पैकेज डील के तहत 212 नियोजन की स्वीकृति दी गयी थी। रैयतों की 30 एकड़ से अधिक खेती योग्य जमीन व कुछ लोगों का घर 30 साल पूर्व अधिग्रहण किया गया। लेकिन एक भी रैयत को नियोजन नहीं मिला।
बीसीसीएल के स्वतंत्र निदेशक ने कहा कि कहा कि परियोजना विस्तारीकरण के तहत डेंजर जोन में बसी बस्तियों को खाली कराने को लेकर मैनेजमेंट गंभीर है।मामले को बीसीसीएल बोर्ड की बैठक में रखा जायेगा। उन्होंने रैयतों को अश्वस्त किया कि बैठक कर जल्द मामले को सुलझाने का प्रयास किया जायेगा। इस दौरान जीएम चितरंजन कुमार, एजीएम एसबी कुमार समेत अन्य अफसर व ग्रामीण उपस्थित थे।
और भी पढ़ें
- धनबाद में Hotel Hiway Inn का भव्य उद्घाटन, संस्कृति सिंह ने निभाई पारंपरिक रस्म
- QS एशिया रैंकिंग 2027 में IIT ISM धनबाद का जलवा, 51 पायदान चढ़कर 373वें नंबर पर
- धनबाद नगर निगम का बड़ा फैसला: शिड्यूल रेट से 10% कम टेंडर पर नहीं मिलेगा काम
- बारामुड़ी खटाल पर पप्पू यादव का हुंकार, बोले- मेरी लाश से गुजरकर हटाना होगा