धनबाद। कोयला राजधानी धनबाद के झरिया में बीजेपी लीडर सह मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल का जर्जर मकान बुधवार की सुबह लगातार हो रही बारिश की वजह से ढह गया। इससे वहां खड़ी कई गाड़िया उसके चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई।
और भी पढ़ें
- धनबाद में मिलावट पर बड़ी कार्रवाई: 1200 किलो लड्डू नष्ट, मद्रास कैफे पर जुर्माना
- धनबाद के धैया में चला बुलडोजर, 1.03 एकड़ वन भूमि और सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त
- JPSC घोटाले में बड़ा खुलासा: 11 अभ्यर्थियों से वसूले एक करोड़, लैपटॉप में मिले 24 नाम
- मधुबनी गोलीकांड: ग्रामीण की मौत पर बवाल, DM का कॉलर पकड़ा; फरार ASI पर 25 हजार इनाम

बताया जाता है कि झरिया पुलिस स्टेशन एरिया के चार नंबर टैक्सी स्टैंड स्थित बीजेपी लीडर राजकुमार अग्रवाल के एक जर्जर मकान का क्षतिग्रस्त हिस्सा बुधवार की अहले सुबह लगभग 4:30 बजे गिर गया। इसकी चपेट में आकर महिंद्रा जाइलो, टाटा इंडिगो और एक एंबेसडर कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं बगल में खड़ी स्विफ्ट डिजायर कर में मामूली क्षति हुई है। हालांकि इसके चपेट में को इंसान नही आया, जिससे बड़ी हादसा टल गयी।

बीजेपी लीडर के घर का हिस्सा गिरने की खबर मिलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। घर पिछले कई महीनो से जर्जर स्थिति में था। वहीं पिछले चार दिनों से लगातार धनबाद में हो रही मूसलाधार बारिश के कारण मकान बुधवार की अहले सुबह ढह गया। घटना के बाद सड़क पर मकान का मलवा गिरने से आवागमन बाधित हो गया। अंदर मोहल्ले से सड़क की ओर कोई भी दो पहिया या चार पहिया वाहनों का आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया था। जेसीबी की मदद से मलवा हटवाया गया, तब जाकर आवागमन सामान्य हो सका।