- प्रमोशन व ट्रांसफर की फाइल निबटाने के बदले रत्नाकर मल्लिक ने मांगे थे क्लर्क से पैसे
- कोल अफसर के ओड़िशा व अंगारपथरा स्थित आवास पर रेड
- आय से अधिक संपत्ति की भी चल रही है जांच
धनबाद। CBI ने बुधवार को बीसीसीएल ब्लॉक दो एरिया के पर्सनल मैनेजर रत्नाकर मल्लिक को सात हजार रुपये घूस लेते अरेस्ट किया है। मल्लिक ने ब्लॉक दो एबीओसीपी में कार्यरत क्लर्क सत्येंद्र सिन्हा से घूस ले रहे थे। अफसर ने क्लर्क से प्रमोशन व ट्रांसफर की फाइल निबटाने के लिए पैसे मांगे थे।
यह भी पढ़ें:झरिया के फोटो जर्नलिस्ट इजहार आलम को दिल्ली में मिला नेशनल अवार्ड
और भी पढ़ें
- 1150 जिलेटिन, 1064 डेटोनेटर और 38 हथियार बरामद, बंगाल STF की बड़ी कार्रवाई
- धनबाद: शराब पार्टी के बाद मुन्ना पांडेय की हत्या, 20 हजार लूटने वाले दो गिरफ्तार
- हादसा देखने निकले लोगों के लिए काल बना 18 चक्का ट्रक, एक ही परिवार के 7 की मौत
- Bihar : सीएम सम्राट चौधरी से मिलीं अक्षरा सिंह, फिर अनंत सिंह के घर पहुंचीं

सीबीआइ टीम डीएसपी विनय कुमार के नेतृत्व में 12 सदस्यीय टीम ने दोपहर दो बजे ब्लॉक टू एरिया ऑफिस पहुंची। देर शाम तक सीबीआइ की जांच चली। सीबीआइ अफसरों ने रत्नाकर मल्लिक से घंटों पूछताछ की। रेड के बााद सीबीआइ टीम घूसखोर अफसर को अपने साथ ले गयी। सीबीआइ की एक टीम रत्नाकर मलिक के पैतृक घर ओड़िशा के पारादीप जिला के तारापुर एवं कतरास के अंगारपथरा स्थित सरकारी आवास पर भी रेड की है। मल्लिक के पास से मिले लैपटॉप के डेटा को सीबीआइ खंगाल रही है। सीबीआइ ने पसर्नल मैनेजर के ऑफिस से प्रमोशन और आवास आवंटन से जुड़ी फाइलें जब्त की हैं।
अफसर रत्नाकर मल्लिक दो साल बाद रिटायर होने वाले हैं। उन्होंने बुधवार की दोपहर आयोजित चार रिटायर्ड कोल कर्मियों के फेयरवेल कार्यक्रम में शिरकत की थी।क्लर्क सत्येंद्र सिन्हा ने सीबीआइ में कंपलेन किया था। पर्घूसनल मैनेजर घूस मांग रहे हैं। ग्रेड-2 पद पर प्रमोशन की स्वीकृति के लिए वह काफी दिनों से अफसर का चक्कर लगा रहे हैं। सीबीआइ की जांच में आरोप सही पाया गया। इसके बाद सीबीआइ जाल बिछाकर गूसखोर अफसर को दबोच ली।