Advertisement

धनबाद। धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन इस सेशन में 225 डिवीजन लीग कराएगा। इसमें सुपर डिवीजन, ए डिवीजन और बी डिवीजन लीग शामिल हैं। कोरोना संक्रमण की वजह से इतने सारे मैच कराने के कारण डीसीए पर आर्थिक बोझ पड़ रहा था। डीसीए ने इसका हल निकाला। अपने साथ प्रमोटर्स को जोड़ा। इस सत्र के लिए डीसीए को चार प्रमोटर्स मिले हैं।

ADVERTISEMENT

धनबाद: कॉग्निजेंट ने एक साथ बीआइटी सिंदरी के 87 स्टूडेंट्स को दिया जॉब ऑफर

डीसीए ने बुधवार को यूनियन क्लब में आयोजित प्रेस कांफ्रेस में यह जानकारी दी। डीसीए प्रसिडेंट मनोज कुमार और महासचिव बिनय कुमार सिंह ने बताया कि कोरोना के कारण से आर्थिक स्थिति खराब हुई। इसका असर मैच पर भी पड़ा। झारखंड स्टेट क्रिकेट बोर्ड से भी 2016 तक 15-20 हजार रुपये ही मिला। इसके बाद से लगातार कुछ सहयोग लेकर मैच होते रहे। डीसीए की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने के लिए प्रमोटर्स की मदद ली जा रही है। चार प्रमोटर्स नालंदा बिल्डर्स, अलौकिक ग्रुप, सूर्या रियलकान और आविष्कार डीसीए से जुड़े हैं। सुपर डिवीजन के लिए नालंदा व अलौकिक, ए डिवीजन के लिए सूर्या रियलकान और बी डिवीजन लीग में आविष्कार बतौर प्रमोटर्स मदद करेंगे। इससे खेल, खिलाड़ियों और खेल मैदान की भी स्थिति सुधरेगी।

डीसीए के पास अभी तक अपना खेल मैदान नहीं है। इसकी प्रक्रिया की जा रही है, नए वर्ष में कुछ होगा। अंपायर और स्कोरर की भी सुध ली जा रही है। लीग मैच शुरू हैं। इस सत्र में तीनों डिवीजन मिलाकर कुल 225 मैच होंगे। बिनय कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन के अंतर्गत ए डिवीजन में 12, बी डिवीजन में 80, सुपर डिवीजन में 10 क्लब हैं। इसके अलावा 27 स्कूल क्लब हैं। इस अवसर पर संतोष सिंह, अरविद सिंह, रितेश शर्मा, रविजीत सिंह डांग, ललित जगनानी, उत्तम विश्वास एवं देवेन तिवारी उपस्थित थे।