- प्रणय पूर्वे ने बसंत हेलीवाल को 172 वोटों से हराया
- धनबाद क्लब के चुनाव में 635 सदस्यों ने डाले वोट
- देर रात तक चलता रहा जश्न
- आतिशबाजी से गूंजता रहा क्लब
धनबाद। कोयला राजधानी धनबाद में रविवार को भारी गहमागहमी के बीच धनबाद क्लब का चुनाव संपन्न हो गया। फेमस रेडियोजॉलिस्ट डॉ प्रणय कुमार पूर्वे ने छठी बार धनबाद क्लब से सेकरेटरी पद पर कब्जा जमाया। क्लब से संविधान के अनुसार लगातार कोई पदाधिकारी दो टर्म एक ही पद के लिए चुनाव नहीं लड़ सकता है।डॉ प्रणय कुमार पूर्वे ने एक साल के अंतरााल पर जब भी जिस पोस्ट के लिए चुनाव लड़ा जीत हासिल करने में सफल रहे।
यह भी पढ़ें:Bihar: पांच किलो सोना पहनते हैं प्रेम सिंह, सोने की बुलेट से घूमते हैं बिहार के गोल्डमैन
और भी पढ़ें
- धनबाद में Hotel Hiway Inn का भव्य उद्घाटन, संस्कृति सिंह ने निभाई पारंपरिक रस्म
- QS एशिया रैंकिंग 2027 में IIT ISM धनबाद का जलवा, 51 पायदान चढ़कर 373वें नंबर पर
- धनबाद नगर निगम का बड़ा फैसला: शिड्यूल रेट से 10% कम टेंडर पर नहीं मिलेगा काम
- बारामुड़ी खटाल पर पप्पू यादव का हुंकार, बोले- मेरी लाश से गुजरकर हटाना होगा

दूसरे क्लबों से एफिलिएशन पर रहेगा जोर: प्रणय
धनबाद क्लब में रविवार को हुए चुनाव में डॉ प्रणय कुमार पूर्वे ने सीधे मुकाबले में बसंत हेलीवाल को 172 वोटों से पराजित कर सचिव पद पर जीता हासिल की। नवनिर्वाचित सेकरेटरी डॉ प्रणय पूर्वे ने कहा कि उनकी प्राथमिकता होगी क्लब के सदस्यों को और बेहतर सुविधा मिले। क्लब के सदस्यों के बच्चों के लिए इंटरस्टेट स्पोर्ट्स टूर्नामेंट पर विशेष फोकस होगा। इसके लिए कोचिंग की व्यवस्था करेंगे। दूसरे क्लबों से एफिलिएशन पर फोकस करेंगे। क्लब के सीनीयर सिटीजन को 70 साल की उम्र पार चुके हैं उन्हें विशेष सुविधा दी जायेगी।

धनबाद क्लब के चुनाव में दीपक कनोड़िया ने चेतन प्रकाश गोयनका को 63 वोटों से हराकर वरीय उपाध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। उपाध्यक्ष पद पर दीपक रुइया ने अपने प्रतिद्वंदी नीतेश शाहबादी को 36 वोटों से हराया। अनूप कथोरिया ने जितेंद्र गुटगुटिया को 61 वोटों से पराजित कर संयुक्त सचिव पद हासिल किया। सबसे अधिक वोट कोषाध्यक्ष पद पर विजयीअभिषेक गुप्ता ने हासिल किया। अभिषेक ने मनोज खेमका को 243 वोटों से हराया। धनबाद क्लब में पांच डायरेक्टर अमित कुमार सिन्हा, सुशांत टंडन, शंभु अग्रवाल (बंटी), वैभव अग्रवाल व वरुण गोधा पहले ही निर्विरोध चुन लिये गये हैं। आज इसकी औपचारिक घोषणा की गयी। सभी विजयी उम्मीदवारों को चुनाव पदाधिकारी ने प्रमाण पत्र दिया।
किस कैंडिडेट को कितने वोट मिले
सेकरेटरी
डॉ प्रणय पूर्व : 402
बसंत हेलीवाल :230
वरीय उपाध्यक्ष
दीपक कनोड़िया : 340
चेतन गोयनका :283
उपाध्यक्ष
दीपक रुइया : 330
नीतेश सहबादी : 294
ज्वाइंट सेकरटेरी
अनूप कथूरिया : 297
बर्नाली गुप्ता : 90
जितेंद्र गुटगुटिया :236
कैशियर
अभिषेक गुप्ता :436
मनोज खेमका :193
विजयी उम्मीदवारों के नाम की घोषणा होते हुए धनबाद क्लब पटाखों से गूंज उठा। नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देनेवालों का तांता लग गया। विजयी उम्मीदवारों को फूल माला पहनाकर अभिनंदन किया गया। केक काटकर सेलिब्रेट किया गया। इसके बाद देर रात तक जश्न का माहौल रहा। युवा बिजनसमैन मनोज कुमार महतो उर्फ मनी महतो ने डॉ प्रणय कुमार पूर्वे की जीत पर बुके देकर बधाई दी।
पूर्व के कार्यकाल में किये गये कार्य व व्यवहार के बल पर जीतने में सफल रहे डॉ प्रणय
डॉ प्रणय कुमार पूर्वे ने अपने पूर्व में पांच टर्म सेकरटेरी रहकर धनबाद क्लब के विकास के लिए जो काम किया है इस बार भी वही जीत का आधार बना। क्लब में कुछ बाहरी तत्व सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने में लगे हुए थे। जाकि व समाज का दुहाई देकर वोटरों को प्रणय पूर्वे के खिलाफ गोलबंद करने की कोशिश किया लेकिन उन्हें मुंह की खानी पड़ी। ऐसे चंद लोग परदे के पीछे से मोबाइल फोन से काम कर रहे थे। डॉ पूर्वे की साफ-सुथरी छवि व क्लब के विकास को लेकर उनकी प्रतिबद्धता के आगे विरोधी खेमा टिक नहीं सका। डॉ प्रणय कुमार पूर्वे पहले राउंड की गिनती से ही बढ़ते बनाये हुए थे।