Advertisement

धनबाद। IIT ISM के स्टूडेंट्स को Sponsored scholarship मिलेगी। यह scholarship अंडर ग्रेजुएट स्टूडेंट्स को दी जायेगी। scholarship के लिए डीन स्टूडेंट वेलफेयर ने नोटिस जारी किया है। इसकी लास्ट डेट 23 फरवरी फिक्स की गई है। 
बुद्धवंति मृग मेमोरियल एजुकेशनल scholarship केवल दो Girl students को ही दी इसके तहत scholarship को चार हजार रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा। एटलस कोपको scholarship एक स्टूडेंट को मिलेगा। इसमें सलेक्ट होने वाले स्टूडेंट पर मंथ तीन हजार रुपये मिलेंगे। इंद्रजीत एंड सत्यवती बधावर scholarship एक स्टूडेंट को दिया जायेगा। इसके तहत उसे प्रतिमाह एक हजार रुपये मिलेगा। आइएसएस स्कॉलरशिप भी एक स्टूडेंट को दिया जायेगा इसके तहत उसे प्रतिमाह 1500 रुपये 10 माह तक दिया जायेगा। 
एसएल सहगल मेमोरियल छात्रवृत्ति के तहत दो छात्रों को 500 रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा। परितोष पथिकृत छात्रवृत्ति के तहत एक छात्र को प्रतिमाह 500 रुपये दिए जांएगे। इस scholarship में वहीं स्टूडेंटआवेदन कर पायेंगे, जिनके माता पिता के आय सात लाख रुपये से कम होगी। 
आइएसएम के रिसर्च स्कॉलर को मिला युवा वैज्ञानिक का पुरस्कार

ADVERTISEMENT

आइआइटी आइएसएम के रिसर्च स्कॉलर स्टूडेंट को युवा वैज्ञानिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। मैथ एंड कंप्यूटिग विभाग के रिसर्च स्कॉलर सयंतन गुहा को सॉलिड मैकेनिक्स (यांत्रिकी के कंपोजिट) की श्रेणी में युवा वैज्ञानिक का पुरस्कार दिया गया है।सूक्ष्म रूप से मॉडलिग की गई पीजोइलेक्ट्रानिक्स फाइबर-प्रबलित तथा तरंगों द्वारा की गई ऊर्जा पर सयंतन गुहा ने प्रस्तुति दी थी।सयंतन ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वे डॉ. अभिषेक कुमार सिंह के मार्गदर्शन में पीएचडी कर रहे है।