धनबाद। कोयला राजधानी धनबाद के वैसे व्यक्ति या स्टूडेंट जो यूक्रेन में फंसे हो, वे या उनके परिजन या परिचित नीचे दर्शाई गई विवरणी के साथ ईमेल [email protected] या जिला प्रशासन के आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट @dc_dhanbad पर सूचना उपलब्ध करा सकते है।

और भी पढ़ें
- श्रद्धा कपूर की 'ईथा' ने रिलीज से पहले कमाए 90 करोड़, 4 दिसंबर को होगी रिलीज
- बिहार MLC विवाद: 2 निर्दलीय सदस्यों की कुर्सी पर खतरा, BJP ने लिया यू-टर्न!
- कोल इंडिया के 52वें स्थापना दिवस पर BCCL के पांच अधिकारियों को मिला अवॉर्ड
- Chhath Puja 2026: 13 नवंबर से छठ महापर्व, जानें नहाय-खाय से अर्घ्य तक की तारीख
विवरणी के अनुसार उपलब्ध करायें सूचना
संबंधित व्यक्ति या स्टूडेंट का नाम, पिता या पति या अभिभावक का नाम, पासपोर्ट संख्या, पहचान पत्र संख्या (यदि उपलब्ध हो तो आधार, पैन इत्यादि में से कोई एक), यूक्रेन का विस्तृत पता (लैंड मार्क सहित), यूक्रेन का कांटेक्ट नंबर, धनबाद जिले का पता, धनबाद जिले का कांटेक्ट नंबर, संबंधित व्यक्ति या विद्यार्थी के फोटो की साफ प्रति।संबंधित व्यक्ति या विद्यार्थी के संबंध में उपरोक्त फॉर्मेट के अनुसार सभी जानकारी उपलब्ध कराएं। यदि कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है तो उस स्थान को खाली छोड़े। अधिक जानकारी के लिए जिला कंट्रोल रूम के नंबर 0326-3550460 पर संपर्क कर सकते है।
