धनबाद। बीसीसीएल रिटायर्ड डायरेक्टर की शादीशुदा बेटी तेतुलतल्ला निवासी बादल गौतम पर मर्डर का भय दिखाकर रेप करने का आरोप लगायी है। महिला ने बैंक मोड़ पुलिस स्टेशन में बादल के खिलाफ रेप, लगभग 10 लाख रुपये के सोने की ज्वेलरी ले लेने और लगभग 25 लाख रुपये की फिरौती लेकर मुक्त करने की FIR दर्ज करायी है। आरोप है कि महिला उसके फ्रेंड संकेत कृष्णानी का किडनैप कर लिया गया था।

इसके पहले भी इस महिला ने सीनीयर पुलिस अफसरों को आवेदन देकर अपने पिता व एक आउटसोर्सिंग कंपनी के मालिक पर कई तरह के गंभीर आरोप लगाये थे। अब महिला का कहना है कि बादल ने उस व फ्रेंड को किडनेप कर रखा था। जान मारने की धमकी देकर पुलिस अफसरों को आवेदन लिखवाये। कोर्ट में याचिका दाखिल करवायी।

पति से खुश नहीं थी दो बच्चों की मां
बीसीसीएल के रिटायर्ड अफसर की शादीशुदा बेटी कोलकाता में अनपने हसबैंड व ससुराल वालों के साथ रहती थी। हसबैंस व ससुराल वालों से खुश नहीं थी। हसबैंड का घर छोड़कर अपने फ्रेंड संकेत कृष्णाणी के साथ बैंक मोड़ एरिया में रह रही है। महिला ने एफआइआर के लिए दी गयी कंपलेन में लिखा है कि वह कोलकाता में अपने हसबैंड के साथ रहती थी। वह अपनी शादी से खुश नहीं थी और हसबैंड से डायवोर्स चाहती थी। धनबाद के संकेत कृष्णानी से उसकी फ्रैंडशीप हुई। फोन पर बातचीत शुरू हो गयी। कभी-कभी संकेत कोलकाता जाकर मिलता था। इस दौरान उसने अपने पति को छोड़ संकेत से शादी करने की इच्छा जाहिर की। दोनों ने साथ में रहने का वादा कर वहां से निकलने का प्रयास किया और अपने पुराने फ्रेंड बादल गौतम का सहयोग लिया।

कोलकाता, जमाताड़ा, रांची, दिल्ली, बनारस व जालंधर तक की कहानी
महिला का कहना है कि संकेत 11 जुलाई को दो लाख रुपये व अपना पुश्तैनी ज्वेलरी लेकर बादल गौतम के साथ कोलकाता गया। बादल गौतम ने संकेत को अपना मोबाइल ले जाने से मना कर दिया। कहा कि अगर साथ में अपना मोबाइल रखोगे तो महिला के साथ रहने के दौरान पुलिस तुम्हें ट्रेस कर लेगी। उसकी बातों पर भरोसा कर संकेत ने मोबाइल धनबाद में अपने घर पर छोड़ कोलकाता के एक होटल पहुंच गया। वहां बादल के कहने पर संकेत ने महिला को बुलाने के लिए फोन कर घर में जितने भी ज्वेलरी हैं, उसे भी अपने साथ लाने को कहा। वह होटल पहुंची तो वहां बादल और संकेत दोनो थे। महिला का कहना है कि वह बादल व उसके ड्राइवर सतपाल यादव के साथ कार में बैठ गयी। इस दौरान उसके पास सभी ज्वेलरी थे। कोलकाता से निकलने से पहले बादल गौतम ने महिला और संकेत द्वारा लाये गये ज्वलेरी और पैसों को अपने कब्जे में ले लिया। कहा कि अगर पुलिस पकड़ ली तो ज्वलेरी और पैसा ले लगी। बकौल महिला बादल ने उसका फोन भी अपने कब्जे में लेकर सिम तोड़ दिया। महिला और संकेत ने बादल पर भरोसा करते हुए ज्वेलरी एवं पैसा उसे दे दिया।

धमकी देकर रेप करने का आरोप
कोलकाता से बाइरोड आने के बाद बादल ने महिला और संकेत को धोखे से अपने कब्जे में ले लिया।रास्ते में दोनों को सतपाल यादव के घर जामताड़ा में ठहराया गया। दूसरे दिन जामताड़ा से औरंगाबाद होते हुए बनारस और 14 जुलाई को दिल्ली पहुंचे। बादल ने दिल्ली में अपने फ्रेंड अभिषेक राय के घर आदर्श नगर ले गया। महिला की गाड़ी को अभिषेक राय के घर में रखवा दी गयी। अभिषेक राय के घर में बादल ने संकेत और अभिषेक को दो-तीन बार सामान लाने के लिए बाहर बाजार भेज दिया। आरोप है कि बादल ने महिला को अकेला पाकर झांसा व धमकी देकर रेप किया। बादल बोला कि हसबैंड को छोड़कर आयी है और अगर संकेत को बतायेगी कि मैंने रेप किया है तो वह भी तुम्हें छोड़ देगा। इस डर से उसने संकेत को कुछ नहीं बताया। इसके बाद महिला, बादल व संकेत जालंधर गये। बस स्टैंड के बगल के होटल में ठहरे। अगले दिन होटल में आने के बाद बादल ने संकेत को कुछ सामान लाने भेजा और बादल उसके साथ छेड़छाड़ व भयादोहन करता रहा। बादल ने बताया कि संकेत के खिलाफ महिला के किडनैप का एफआइआर दर्ज हो चुका है। तुम्हारे पिता के शूटर लोग तुम्हें और संकेत का मर्डर करने के लिए पीछे पड़े हैं। इससे संकेत डर गया। इसके बाद तीनों 17 जुलाई की रात कानपुर पहुंचे। तीनों अलग-अलग रूम लेकर सोनेचले गये। देर रात होते ही बादल ने फिर महिला के रूम में जाकर रेप किया।

महिला का आरोप , शूटरों के कब्जे में रखा
महिला ने पुलिस को दिये गये कंपलेन में लिखा है कि 19 जुलाई हम लोग रांची पहुंच गये। बादल ने अपने एक परिचित आइपीएस को जानकारी दी। फिर खेलगांव के पास एक घर में ले जाकर शूटरों से मिलाया। कहा कि अब तुम्हें यही रहना होगा। संकेत को पहली बार धक्का देकर गाली देते हुए बोला कि 25 लाख रुपया लाकर दो. तुम लोगों का किडनैप हो चुका है। इसके बाद बादल दोनों को लालपुर के एक घर में ले गया। महिला व संकेत 25 अगस्त तक लालपुर में ही रहे। वहां लगातार शूटरों से धमकी मिलती रही। बादल ने कहा कि मेरा मुख्य उद्देश्य तुम लोगों का किडनैप कर धनबाद के कुछ लोगों का फंसाना है। बादल ने डरा-धमका कर, पिस्तौल दिखाकर मुझसे कई आवेदन लिखवाये और मुझे पुलिस स्टेशन एवं पुलिस अफसरों के पास भेजकर आवेदन दिलवाया। बादल जब मुझे धनबाद लाया तो संकेत उसके शूटरों के कब्जे में था। महिला का कहना है कि इसी बीच बादल उसे एक बड़े एडवोकेट के घर ले गया और मुझसे कोई रिट भी दाखिल करवाया।
महिला का कहना है कि बादल 22 जुलाई को संकेत को शूटरों के पास रखकर खुद अपने भाई मोहित तिवारी के साथ मुझे रांची से कार में लेकर धनबाद एसएसपी ऑफिस ले गया। मुझसे आवेदन लिखवाकर दिलवाया। इसी प्रकार मुझे डीआइजी बोकारो, एडीजी सीआइडी एवं अन्य पुलिस अफसरों को भी आवेदन लिखवाकर दिलवया। इस दौरान बादल ने मोबाइल से संकेत के बड़े भाई पुनीत कृष्णानी को वाट्सऐप कॉल कर पच्चीस लाख रुपये की मांग की। पुनीत ने लॉकडाउन का हवाला देकर असमर्थता जाहिर करते हुए आठ लाख रुपये कैश पहुंचाया। बादल ने अपनी बरटांड़ पंडित क्लिनिक रोड में रहने वाली गर्लफ्रेंड को पुनित से पैसे लेने बरटांड़ भेजा। महिला का कहना है कि उसका पैसा एवं ज्वेलरी बादल गौतम के कब्जे में है।