धनबाद। कोयला राजधानी धनबाद में लगातार बढ़ रही बाइक चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बरोरा थाना पुलिस ने एक संगठित गैंग का पर्दाफाश करते हुए 16 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की हैं। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो नाबालिगों को रिमांड होम भेजा गया है।
यह भी पढ़ें:झारखंड : आरोग्य भारती के उपाध्यक्ष बने देवेंद्र नाथ तिवारी उपाध्यक्ष, जय प्रकाश नारायण सिंह होंगे सचिव
रूरल एसपी कपिल चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 20 सितंबर को एसएसपी के निर्देश पर मुराईडीह कॉलोनी गेट के पास बरोरा थाना प्रभारी साधन कुमार महथा के नेतृत्व में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया था। इस दौरान बाइक सवार दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा गया। पूछताछ में दोनों ने चोरी की घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया।
और भी पढ़ें
- धनबाद में मिलावट पर बड़ी कार्रवाई: 1200 किलो लड्डू नष्ट, मद्रास कैफे पर जुर्माना
- धनबाद के धैया में चला बुलडोजर, 1.03 एकड़ वन भूमि और सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त
- JPSC घोटाले में बड़ा खुलासा: 11 अभ्यर्थियों से वसूले एक करोड़, लैपटॉप में मिले 24 नाम
- मधुबनी गोलीकांड: ग्रामीण की मौत पर बवाल, DM का कॉलर पकड़ा; फरार ASI पर 25 हजार इनाम

सीनीयर अफसर के निर्देश पर एसडीपीओ पुरुषोत्तम सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम ने रेड किया। विभिन्न स्थानों से छुपाकर रखी गई 16 बाईक बरोरा तथा बाघमारा पुलिस स्टेशन एरिया से बरामद की गयी। और विभिन्न इलाकों से 16 बाइक बरामद की गयी। गिरफ्तार आरोपियों में बाघमारा पुलिस स्टेशन एरिया के राहुल कुमार वर्णवाल उर्फ विवेक उर्फ कार्टिज, राज चौहान उर्फ गुड्डू चौहान, रंजीत यादव (मूल निवासी लखीसराय, बिहार) और दो नाबालिग शामिल हैं। वहीं, दो नाबालिगों को रिमांड होम भेज दिया गया है।
एसपी ने कहा कि यह गैंग अब तक लगभग 40 बाइक धनबाद और बोकारो जिले से चोरी कर चुका है। यह कार्रवाई टीम वर्क का नतीजा है और अपराधियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जायेगा।