धनबाद। कोयला राजधानी के लोयाबाद पुलिस स्टेशन एरिया में सोमवार की देर शाम बीजेपी एमएलए ढुल्लू महतो समर्थक और जेएमएम नेता हरेंद्र चौहान समर्थकों में जमकर मारपीट हुई है। घटना में दोनों पक्ष के लगभग आधा दर्जन लोग घायल हुए है। मौते पर तीन पुलिस तैनात किया गया है।
यह भी पढ़ें:Jharkhand: बोकारो के पेट्रोल पंप में बमबाजी, क्रिमिनलों की दहशत फैलाने की कोशिश
और भी पढ़ें
- धनबाद में Hotel Hiway Inn का भव्य उद्घाटन, संस्कृति सिंह ने निभाई पारंपरिक रस्म
- QS एशिया रैंकिंग 2027 में IIT ISM धनबाद का जलवा, 51 पायदान चढ़कर 373वें नंबर पर
- धनबाद नगर निगम का बड़ा फैसला: शिड्यूल रेट से 10% कम टेंडर पर नहीं मिलेगा काम
- बारामुड़ी खटाल पर पप्पू यादव का हुंकार, बोले- मेरी लाश से गुजरकर हटाना होगा

बताया जाता है कि बाघमारा एमएलए ढुल्लू महतो के बड़े भाई सह विधायक प्रतिनिधि शत्रुघ्न महतो कनकनी हनुमान मंदिर परिसर में समर्थकों के साथ मंदिर जीर्णोद्धार को लेकर बैठक कर रहे थे। बैठक खत्म होते ही जेएमएम नेता हरेंद्र चौहान के कुछ समर्थक हॉकी स्टिक, लाठी डंडे लेकर वहां पहुच गये। एमएलए के बड़े भाई से धक्का मुक्की की। इससे एमएलए समर्थक उग्र हो गये। दोनों पक्ष आपस मे भीड़ गये। इसमे एमएलए समर्थक दीपक सिंह सहित अन्य चार लोग घायल हो गये।

झड़प में जेएमएम पक्ष के भी तीन लोग घायल हुए। दोनों पक्ष एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगा रहे है।घटना की सूचना पर मौके पहुंची केंदुआडीह, जोगता और लोयाबाद पुलिस स्टेशन की पुलिस ने मौके से तीन बाइक जब्त किया है। घटना से एमएलए समर्थकों में आक्रोश है। फिलहाल स्थित तनावपूर्ण है। पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए SNMMCH भेज दिया है।
घायल MLA समर्थक दीपक सिंह ने कहा कि मंदिर के जीणोद्धार को लेकर वे लोग MLA के बड़े भाई के साथ बैठक कर रहे थे। इसी दौरान सनी चौहान, पप्पू मण्डल सहित अन्य लोग हॉकी स्टिक लेकर वहां पहुंचे और मारपीट करने लगे। MLA के भाई से भी धक्का मुक्की की।वहीं जेएमएम लीडर के समर्थक की मां ने एमएलए समर्थकों पर आरोप लगाते हुए कहा कि मंदिर के जीणोद्धार की बैठक में नही जाने के कारण उनके बेटे के साथ ढुल्लू महतो के लोगों ने मारपीट की। जिससे उनके बेटे को गम्भीर चोट आई है।