Advertisement
  • कोहली ने 50 साल बाद ओवल मैदान पर दिलाई भारत को जीत
  • पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 की बढ़त 

नई दिल्ली। इंडिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला केनिंग्टन ओवल में खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया ने मेजबान इंग्लैंड को 157 रनों से हरा दिया। भारत ने इंग्लैंड से लीड्स टेस्ट का बदला ले लिया।इस मैच में जीत के साथ ही इंडिया इंग्लैंड पर 2-1 की बढ़त भी बना ली। 

ADVERTISEMENT

इस मैच को जीतने के लिए इंग्लैंड की टीम को 368 रन का टारगेट मिला था। इंगलिस टीम इंडयिन बॉलर्स के सामने नहीं टिक पाई। दूसरी पारी में 210 रन पर आल आउट हो गई। इस मैच में रोहित शर्मा को उनके शानदार सेंचुरी के लिए 'प्लेयर आफ द मैच' का खिताब दिया गया। इंडियन टीम पहली पारी में 191 रन पर आउट हो गई थी। इसके बाद इस बात की संभावना न के बराबर थी कि, टीम इंडिया इस तरह से कमबैक करेगी और मैच को जीत लेगी। इंग्लैंड ने मैच की पहली पारी में 290 रन बनाये थे और 99 रन की बढ़त ली थी।  दूसरी पारी में इंडिया ने रोहित शर्मा की सेंचुरी के साथ ही रिषभ पंत और शार्दुल ठाकुर की हाफ सेंचुरी के दम पर 466 रन का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया था। दूसरी पारी में इंग्लैंड के सामने जीत के लिए बड़ा लक्ष्य था, लेकिन उमेश यादव ने तीन जबकि शार्दुल, बुमराह व जडेजा ने दो-दो विकेट लेकर मेजबान टीम को चलता कर दिया। 

इंग्लैंड की दूसरी पारी, 368 रन का टारगेट

इंग्लैंड का पहला विकेट रोरी के तौर पर गिरा। रोरी 50 रन बनाकर शार्दुल ठाकुर की बॉल पर आउट हुए। डाविड मलान को सब्सीट्यूट फील्डर के रूप में मैदान पर उतरे मयंक अग्रवाल ने एक शानदार थ्रो कर पांच रन के स्कोर पर पैविलियन वापस भेजा। लंच के जमकर बल्लेबाजी कर रहे हमीद को आउट जडेजा ने आउट किया।मलान  192 बॉल पर छह चौके की मदद से 63 रन बनाकर वह बोल्ड हुए।  ओली पोप को दो रन के स्कोर पर जसप्रीत बुमराह ने क्लीन बोल्ड कर दिया। यह टेस्ट क्रिकेट में 100वां विकेट था। वह सबसे तेज इस मुकाम तक पहुंचने वाले इंडियन बॉलर बने। पूर्व दिग्गज कपिल देव को उन्होंने पीछे छोड़ा। बुमराह ने जानी बेयरस्टो को बिना खाता खोले व मोइन अली को जीरों पर रवींद्र जडेजा ने आउट किया। जो रूट को 36 रन पर शार्दुल ठाकुर ने आउट किया। क्रिस वोक्स 18 रन बनाकर उमेश यादव की बॉल पर आउट हुए। ओवर्टन और जेम्स एंडरसन को उमेश यादव ने आउट किया। 

टीम इंडिया की दूसरी पारी, रोहित की शानदार सेंचुरी
टीम इंडिया को दूसरी पारी में केएल राहुल और रोहित शर्मा ने अच्छी शुरुआत दिलाई। पहले विकेट के लिए 83 रन की शानदार पार्टनरशीप की। इस पार्टनरशिप को एंडरसन ने तोड़ दिया। एंडरसन ने राहुल को 46 रन पर कैच करवा दिया। रोहित शर्मा ने 127 रन बनायें। उनकी पारी का अंत ओली राबिन्सन ने किया। पुजारा को ओली राबिन्सन ने उन्हें 61 रन पर मौइन अली के हाथों कैच आउट करवा दिया। जडेजा 17 रन बनाकर तो रहाणे बिना खाता खोले ही क्रिस वोक्स की गेंद पर आउट हो गये। विराट कोहली को मोइन अली ने 44 रन पर आउट किया। शार्दुल ठाकुर 60 रन बनाकर जो रूट की बॉल पर आउट हुए। रिषभ पंत 50 रन बनाकर मोइन अली की बॉल पर आउट हुए। जसप्रीत बुमराह को वोक्स ने 24 रनों पर आउट किया। उमेश यादव को क्रेग ओवरटन ने 25 रन पर आउट किया। मोहम्मद सिराज तीन बनाकर नाबाद रहे।


इंग्लैंड की पहली पारी, बनाये 290 रन

बुमराह ने इंग्लैंड को शुरुआत झटके दिए और पहले रोरी बर्न्स को पांच रन पर क्लीन बोल्ड कर दिया। इसके बाद हसीब हमीद को जीरो पर पंत के हाथों कैच आउट करवा दिया। उमेश यादव ने इंग्लैंड के कप्तान जो रूट को 21 रन के स्कोर पर बोल्ड कर कर इंडियाको बड़ी कामयाबी दिलाई। दूसरे दिन का खेल शुरू होने के बाद इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही। क्रेग ओवरटन को उमेश यादव ने एक रन पर पवेलियन भेज दिया। इसके डेविड मलान को उन्होंने 31 रन पर आउट किया। जानी बेयरस्टो को सिराज ने 37 रन पर आउट किया। मोइन अली 35 रन बनाकर जडेजा की गेंद पर आउट हुए। ओली पोप को 81 रन के स्कोर पर शार्दुल ठाकुर ने आउट किया। वहीं क्रिस वोक्स ने 50 रन बनाए और रन आउट हुए। भारत की तरफ से उमेश यादव ने तीन, बुमराह व जडेजा ने दो-दो जबकि शार्दुल व सिराज ने एक-एक सफलता हासिल की।

इंडिया की पहली पारी, विराट व शार्दुल की फिफ्टी

इंडियन ओपनर बैट्समैन रोहित शर्मा को क्रिस वोक्स ने 11 रन पर बेयरस्टो के हाथों कैच कराया। केएल राहुल को राबिन्सन ने 17 रन पर LBW आउट किया। पुजारा चार रन बनाकर एंडरसन की गेंद पर बेयरस्टो के हाथों लपके गये। जडेजा 10 रन बनाकर वो भी क्रिस वोक्स की गेंद पर रूट के हाथों कैच आउट हुए। कैप्टन विराट कोहली 50 रन बनाकर ओली राबिन्सन की गेंद पर कैच आउट हो गये। उप-कप्तान रहाणे 14 रन बनाकर क्रेग ओवर्टन की गेंद पर आउट हो गये। रिषभ पंत सात रन पर क्रिस वोक्स की गेंद पर आउट हो गये। शार्दुल ठाकुर ने 36 बॉल पर 57 रन बनाकर क्रिस वोक्स की गेंद पर आउट हुए। उमेश यादव ने 10 रन बनाये। सिराज एक रन बनाकर नॉट आउट रहे। इंग्लैंड की ओर से क्रिस वोक्स ने चार, ओली राबिन्सन ने तीन जबकि एंडरसन और ओवर्टन ने एक-एक विकेट लिए।