नई दिल्ली। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IIIT) इलाहाबाद के स्टूडेंटअनुराग मकाडे को अमेरिकन कंपनी अमेजन ने 1.25 करोड़ रुपये का एनुअल पैकेज ऑफर किया है।
यह भी पढ़ें:Dhanbad: झरिया की विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान को ले रागिनी सिंह ने DC को सौंपा पांच सूत्री मांग पत्र
अनुराग, महाराष्ट्र के नासिक के रहने वाले हैं। उन्होंने हाल में अपनी लिंक्डइन प्रोफाइल पर लिखा है, हेलो साथियो, "यह बताते हुए बहुत ही उत्साहित हूं कि मैंने बतौर फ्रंटेंड इंजीनियर अमेजन ज्वॉइन किया है।"अनुराग ने इससे पहले बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर इंटर्न के रूप में बेंगलुरु मेंकाम किया है। इसके बाद अमेरिकन एक्सप्रेस मेंएनालाइस्ट इंटर्नकाम किया है। अनुराग के अलावा आईआईटी इलाहाबाद के ही स्टूडेंट प्रथम प्रकाश गुप्ता ने भी गूगल से 1.4 करोड़ का पैकेज हासिल किया है।
अब कैम्पस प्लेसमेंट से में ज्यादा सैलरी पैकेज में आईआईएम और आईआईटी से पढ़े स्टूडेंट्स का नाम सबसे पहले आता है।लेकिन अनुराग मकाडे ऐसे स्टूडेंट हैं जिन्होंने बिना आईआईटी या आईआईएम से पढ़ाई किये ही एक करोड़ से ज्यादा का पैकेज हासिल किया है। इंजीनियनिंग और मैनेजमेंट की पढ़ाई करनेवाले अधिकांश स्टूडेंट्स में सबसे बड़ा अकार्षण इन टॉप इंस्टीच्युट्स से पढ़ाई के बाद मिलनेवाला करोड़ों का पैकेज ही है। लेकिन देश में कई ऐसे इंस्टीच्युट भी हैं जहां स्टूडेंट अपनी काबीलियत के बदौलत करोड़ों का पैकेज हासिल कर रहे हैं।
और भी पढ़ें
- दीपावली से पहले झरिया में मिलावट का खेल बेनकाब, 360 किलो बताशे-सेवई जब्त
- अनंत सिंह पर कार्रवाई की जल्दबाजी, BJP विधायक राजू सिंह पर चुप्पी क्यों? भड़के पप्पू यादव
- BCCL में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 6 GM-स्तर के अधिकारियों का तबादला; देखें लिस्ट
- ड्यूटी पर तैनात ASI ने चलाई गोलियां, मधुबनी में एक की मौत, 3 घायल