लातेहार। एसपी अंजनी अंजन को को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए सदर पुलिस स्टेशन एरिया गुलेरियाताड़ गांव के पास जेजेएमएपी पांच उग्रवादियों को अरेस्ट किया है। पुलिस गिरफ्त में आये उग्रवादियों में बलराम यादव, गुलाब यादव, मंगेश कुमार सिंह, मनीष शर्मा और श्याम देव भगत शामिल हैं। उग्रवादियों के पास से एक फोल्ड बट रायफल, एक देसी कट्टा ,15 जिदा गोली, पांच मोबाइल फोन, जेजेएमपी का पर्चा व एक बोलोरो वाहन बरामद किया है। एसपी अंजनी अंजन ने प्रेस कांफ्रेस में यह जानकारी दी है।
बिहार: सिवान में शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा का निकाह, तेजस्वी, सिद्दकी समेत अन्य आरजेडी लीडर पहुंचे
और भी पढ़ें
- IIT धनबाद में सनसनी: हॉस्टल की 8वीं मंजिल से कूदकर महाराष्ट्र के छात्र ने दी जान
- नवंबर के पहले 5 दिन बेहद शुभ! रवि पुष्य से गजकेसरी योग तक, जानें खरीदारी मुहूर्त
- झारखंड में CHO के 1,038 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर से आवेदन; ₹40 हजार तक सैलरी
- बाइनेंस पर 6.3 अरब डॉलर की सेंध! 20 मिनट में 10 ब्लॉकचेन से उड़े फंड
लातेहार एसपी को सूचना मिली थी कि उग्रवादी संगठन जेजेएमपी के पांच उग्रवादी एक बोलेरो से के गुलेरियाताड़ गांव की ओर जाने वाले हैं। इंस्पेक्टर सह लातेहार थानेदार अमित कुमार गुप्ता और मनिका थाना प्रभारी शुभम कुमार के नेतृत्व में टीम बनाकर उग्रवादियों के खिलाफ रेड की गयी। गुलेरियाताड़ गांव में पुलिस वहां से गुजरने वाले सभी वाहनों पर नजर रखी जा रही थी। इसी दौरान बोलेरो वहां से गुजरने लगी? पुलिस ने वाहन को रोककर पूछताछ की और सभी को कस्टडी में ले लिया। वाहन की जांच के दौरान उसमें दो देसी हथियार और गोलियां बरामद कीं।
एसपी ने बताया कि बलराम यादव व गुलाब यादव पर मनिका पुलिस स्टेशन में दो केस, सामदेव भगत उर्फ बैग्गा पर लातेहार में नक्सल मामले में केस दर्ज है। ये उग्रवादी पूर्व में भी जेल जा चुके हैं। पुलिस पूछताछ के दौरान गिरफ्तार उग्रवादियों ने स्वीकार किया कि वे लोग जेजेएमपी के सदस्य के रूप में कार्य करते हैं।पूछताछ कर सभी को कोर्ट में पेशी के बाद डल कारा लातेहार भेज दिया गया। पुलिस इसे बड़ी कामयाबी मान रही है। एसपी ने कहा कि जिले को नक्सलमुक्त कराना उद्देश्य है।