लातेहार। जिले के सेरक पंचायत के निंद्रा गांव के समीप बुधवार की सुबह पुलिस की टीपीसी नक्सलियों से एनकाउंटर हो गई। एनकाउंटर में प्रतिबंधि नक्सली संगठन टीपीसी का सबजोनल कमांडर दीपक यादव ढेर हो गया। पुलिस ने उसके पास से एक एके 47, भारी मात्रा में कारतूस समेत कई समान बरामद किया है। झारखंड जगुआर के डिप्टी कमांडेंट के लीडरशीप में चलाये गये इस ऑपरेशन में सैट और जिला बल के जवान भी शामिल थे।
बताया जाता है कि एनकाउंटर के दौरान दोनों ओर से लगभग दो सौ चक्र से अधिक फायरिंग हुई है। एनकाउंटर में मिली सफलता के बाद पलामू के डीआईजी राज कुमार लकड़ा, लातेहार एसपी प्रशांत आंनद, एएसपी विपुल पांडेय समेत अन्य पुलिस अफसर मौके पर पहुंचकर छानबीन की।
और भी पढ़ें
- गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म, कांस्टेबल गिरफ्तार; थानेदार समेत 4 सस्पेंड
- उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान से की शादी, लिखा- नई जिंदगी का आगाज
- IIT धनबाद में सनसनी: हॉस्टल की 8वीं मंजिल से कूदकर महाराष्ट्र के छात्र ने दी जान
- नवंबर के पहले 5 दिन बेहद शुभ! रवि पुष्य से गजकेसरी योग तक, जानें खरीदारी मुहूर्त
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सेरक-निंद्रा के जंगल में टीपीसी के उग्रवादियों का जुटान होना है।पुलिस उग्रवादियों की टोह में सेरक पहुंची। टोंगरी के पास उग्रवादियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पांकी कसमार का रहने वाला सबजोनल कमांडर दीपक यादव ढ़ेर हो गया। दीपक कुछ माह पूर्व ही जेल से निकला था।